अब बिना जाम के होगा उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच सफर, बक्सर में 368 करोड़ की परियोजना का निर्माण कार्य शुरू

Buxar Ganga Bridge Project 2025
1 min read

Buxar Ganga Bridge Project 2025: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और बिहार (Bihar) के बीच कनेक्टिविटी को नया आयाम देने वाला Ganga bridge project 2025 अब हकीकत बनने की ओर बढ़ रहा है। बक्सर जिले में गंगा नदी पर, बक्सर गंगा पुल निर्माण की प्रक्रिया धरातल पर उतर चुकी है। भरौली-बक्सर के बीच प्रस्तावित इस तीसरे पुल के लिए मिट्टी की गुणवत्ता की जांच का कार्य शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें: बक्सर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, कार से आभूषण और नकदी पर उचक्कों ने किया हाथ साफ

भरौली गोलंबर के समीप, गंगा तट और नदी के बीचोबीच 180 फीट गहराई तक खुदाई कर मिट्टी के सैंपल लिए जा रहे हैं। इन सैंपलों को दिल्ली में जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पुल निर्माण के लिए मिट्टी उपयुक्त है। यदि प्रक्रिया तय समय पर आगे बढ़ती रही, तो जुलाई 2025 से पुल निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

Buxar Ganga Bridge Project 2025: 3.3 किमी लंबा, 3 लेन एलिवेटेड रोड पुल

Ganga bridge project 2025 के अंतर्गत प्रस्तावित यह पुल 3.3 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 3 लेन का एलिवेटेड रोड शामिल रहेगा। इस परियोजना को ASC Infratech Private Limited कंपनी को सौंपा गया है, जो ₹368 करोड़ की लागत से इसका निर्माण करेगी।

ये भी पढ़ें: आ गया Buxar Bhagalpur Expressway को लेकर ताजा अपडेट, Ganga Expressway के बेहद करीब होगा बक्सर

यह नया पुल वीर कुंवर सिंह सेतु के ठीक दक्षिण में बनाया जाएगा, जिससे वर्तमान में पुराने पुल पर हो रहे यातायात के दबाव को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। इससे Buxar और आस-पास के क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलेगी।

ए ग्रेड रोटरी डिजाइन: भरौली छोर पर आधुनिक व्यवस्था

बक्सर गंगा पुल निर्माण की सबसे खास बात है भरौली छोर पर बनने वाला ‘ए ग्रेड रोटरी’, जो जमीन से ऊंचाई पर होगा। यह डिजाइन बिल्कुल उसी तरह का होगा जैसा पटना के आर ब्लॉक या जीपीओ गोलंबर पर देखने को मिलता है।

बिना रुके सीधे एलिवेटेड पुल पर चढ़ सकेंगे वाहन

इस ऊंचे रोटरी के ज़रिए गाजीपुर, बलिया और करीमुद्दीनपुर से आने वाले वाहन बिना रुके सीधे एलिवेटेड पुल पर चढ़ सकेंगे और गंगा नदी पार कर Buxar की ओर बढ़ जाएंगे। यह आधुनिक निर्माण न केवल ट्रैफिक जाम से राहत देगा, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी आसान और तेज़ आवागमन का रास्ता खोलेगा।

Bihar और Uttar Pradesh के बीच मजबूत कनेक्टिविटी

इस पुल के निर्माण से ना सिर्फ़ बक्सर और भरौली के निवासियों को लाभ मिलेगा, बल्कि यह पूरे Bihar और Uttar Pradesh को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा। इससे व्यापार, परिवहन और रोजमर्रा के सफर में आसानी होगी। Buxar Ganga bridge project 2025 के तहत बनने वाला यह पुल दोनों राज्यों के बीच सामाजिक और आर्थिक संबंधों को और भी मजबूत बनाएगा।

गंगा पर तीसरे पुल की निर्माण से बदलेगा बक्सर का भविष्य

बक्सर गंगा पुल निर्माण न केवल एक बुनियादी ढांचे की परियोजना है, बल्कि यह Buxar जिले के विकास की नींव भी रखेगा। जब यह पुल तैयार हो जाएगा, तो यह पूरे क्षेत्र के लिए विकास के नए रास्ते खोलेगा।

ये भी पढ़ें: स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन, जानिए ऊर्जा विभाग के उस गाइडलाइन से जुड़े अहम जानकारी

Buxar Ganga bridge project 2025 भविष्य के स्मार्ट और कनेक्टेड भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके समय पर निर्माण से क्षेत्र को लंबे समय तक लाभ मिलेगा और दोनों राज्यों के लाखों लोगों के जीवन में बदलाव आएगा।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “अब बिना जाम के होगा उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच सफर, बक्सर में 368 करोड़ की परियोजना का निर्माण कार्य शुरू”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *