20 मई से सुरू होगी बक्सर में बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया, 6 बड़े व 45 छोटे घाटों की होगी नीलामी

Buxar Balu Ghat Auction 2025
1 min read

Buxar Balu Ghat Auction 2025: बक्सर जिले में गंगा नदी से बालू खनन को लेकर जिला प्रशासन ने बालू घाटो के निलामी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस प्रक्रिया के तहत बक्सर जिले के छह बड़े घाटों के अंतर्गत आने वाले कुल 45 छोटे घाटों की ई-नीलामी की जाएगी। इस बाबत विस्तृत जानकारी बक्सर खनन विभाग द्वारा जारी की गई है और इच्छुक आवेदक buxar.nic.in वेबसाइट से सभी जरूरी दस्तावेज देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

Buxar Balu Ghat Auction 2025: 20 मई से शुरू होगी ई-नीलामी प्रक्रिया

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, Buxar balu ghat auction 2025 की ई-बोली प्रक्रिया 20 मई से प्रारंभ की जाएगी। इसी दिन जिले में एक प्री-बिड बैठक भी आयोजित होगी, जिसमें ई-नीलामी से जुड़ी सभी प्रमुख जानकारियां प्रतिभागियों को दी जाएंगी। यह बैठक जिला समाहरणालय स्तर पर होगी और इसमें बक्सर खनन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

6 प्रमुख और 45 छोटे घाटों से होगी बालू निकासी

प्रशासन ने इस बार छह मुख्य घाटों को चिन्हित किया है, जिनके अंतर्गत कुल 45 छोटे घाट शामिल किए गए हैं। इन घाटों से बालू खनन की अनुमति पांच वर्षों के लिए दी जाएगी। इससे सरकार को पर्याप्त राजस्व प्राप्त होने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: बक्सर में अवैध बालू खनन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना वसूला

27 मई से डाउनलोड होंगे आवेदन फॉर्म

जो भी इच्छुक बोलीदाता इस Buxar mining tender प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं, वे 27 मई से buxar.nic.in वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म की अंतिम जमा तिथि 10 जून, शाम 5 बजे तक तय की गई है। प्रत्येक फॉर्म का शुल्क ₹5000 निर्धारित किया गया है।

24 जून को होगी अंतिम नीलामी प्रक्रिया

सभी प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद, वैध टेंडरों की सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 24 जून को अंतिम नीलामी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी स्वयं बक्सर जिलाधिकारी (DM) द्वारा की जाएगी, जो इसे खनन विभाग के अंतर्गत पारदर्शिता के साथ संचालित करेंगे।

ये भी पढ़ें: Bihar में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन हुवा सख्त। अवैध खनन में शामिल Balu Mafia को 2 राइफल और 43 जिंदा कारतूस संग किया गया गिरफ्तार

Buxar balu ghat auction 2025 से जुड़ी यह प्रक्रिया न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी, बल्कि बालू खनन को भी कानूनी और नियंत्रित ढंग से संचालित करने में मदद करेगी। इच्छुक आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन करें और Buxar balu ghat निलामी से जुड़े बक्सर खनन विभाग की आधिकारिक गाइडलाइंस का पालन करें।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “20 मई से सुरू होगी बक्सर में बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया, 6 बड़े व 45 छोटे घाटों की होगी नीलामी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *