Altroz Facelift EMI Plan: अब महज ₹89,000 में घर ले जाएं चमचमाती Tata Altroz Facelift कार, जानिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI

2025 Tata Altroz Facelift EMI Plan
1 min read

Altroz Facelift EMI Plan: टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर हैचबैक Tata Altroz को एक नए अवतार में लॉन्च किया है। टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट (Tata Altroz Facelift) अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और एडवांस हो गई है। 5 साल के लंबे इंतजार के बाद आई अल्ट्रोज नई मॉडल अब फ्लश डोर हैंडल्स, नया ग्रिल और शानदार इंटीरियर के साथ आई है।

ये भी पढ़ें: TVS लेकर आ रहा है पेट्रोल और बैटरी से चलने वाला भारत का पहला हाइब्रिड स्कूटर, जानिए फीचर्स, रेंज और माइलेज

अब बात Altroz Facelift EMI Plan कि करें तो उसके मुताबिक, अब इस कार को खरीदना और भी आसान हो गया है। ग्राहक सिर्फ ₹89,000 की डाउन पेमेंट देकर टाटा की यह प्रीमियम हैचबैक खरीद सकते हैं।

Altroz Facelift EMI Plan: ₹89,000 की डाउन पेमेंट में कितना होगा EMI? जानिए पूरी डिटेल

अगर आप बेस वेरिएंट Altroz Facelift Smart MT लेना चाहते हैं जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹6.89 लाख है, तो ₹89,000 की डाउन पेमेंट पर ₹6 लाख का ऑटो लोन लिया जा सकता है। यहां जानिए अलग-अलग ब्याज दर और अवधि पर EMI प्लान:

8% ब्याज दर पर EMI

8% ब्याज दर पर बैंक से लोन लेने पर इसकी EMI:

  • 3 साल के लिए ₹18,802
  • 4 साल के लिए ₹14,648
  • 5 साल के लिए ₹12,166
  • 6 साल के लिए ₹10,520
  • 7 साल क लिए ₹9,352

9% ब्याज दर पर EMI

9% ब्याज दर पर बैंक से लोन लेने पर इसकी EMI

  • 3 साल के लिए ₹19,080
  • 4 साल के लिए ₹14,931
  • 5 साल के लिए ₹12,455
  • 6 साल के लिए ₹10,815
  • 7 साल के लिए ₹9,653

10% ब्याज दर पर EMI

10% ब्याज दर पर बैंक से लोन लेने पर इसकी EMI

  • 3 साल के लिए ₹19,360
  • 4 साल के लिए ₹15,218
  • 5 साल के लिए ₹12,748
  • 6 साल के लिए ₹11,116
  • 7 साल के लिए ₹9,961 प्रति माह बनती है।

नोट: इन EMI में RTO, इंश्योरेंस और अन्य चार्ज शामिल नहीं हैं, ये अतिरिक्त खर्च आपको अलग से उठाने होंगे।

Tata Altroz Facelift में क्या-क्या है खास?

दमदार डिज़ाइन

अल्ट्रोज नई मॉडल अब पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश लगती है। ट्विन-पॉड LED हेडलैंप्स, बड़ा फ्रंट ग्रिल और 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स इसे स्पोर्टी लुक देते हैं।

फीचर्स से भरपूर केबिन

नई Tata Altroz Facelift में अब डुअल 10.25 इंच स्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, इलेक्ट्रिक सनरूफ, टच-बेस्ड एसी कंट्रोल और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे कई प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं।

Tata Altroz Facelift Engine: इंजन और माइलेज ऑप्शन

Altroz फेसलिफ्ट में अब तीन इंजन विकल्प उपलब्ध हैं:

  1. 1.2L पेट्रोल (MT और DCA ट्रांसमिशन) – माइलेज 20-24 किमी/लीटर
  2. 1.2L iCNG – माइलेज 20-24 किमी/किग्रा
  3. 1.5L डीजल – माइलेज 16-19 किमी/लीटर

DCA ट्रांसमिशन से गाड़ी चलाना और भी स्मूद हो गया है।

टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट है सुरक्षा में सबसे आगे

टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट को 5-स्टार NCAP सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें अब 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, ESP, TPMS, और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

Altroz Facelift EMI Plan से आसान हुई ड्रीम कार की शुरुआत

यदि आप एक स्टाइलिश, सुरक्षित और अफोर्डेबल हैचबैक की तलाश में हैं तो Altroz Facelift EMI Plan के तहत यह कार एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है। सिर्फ ₹89,000 की डाउन पेमेंट और आसान मासिक किस्तों में आप इस शानदार कार को अपना बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

हैदराबाद में दिखा मौत का मंजर, 8 मासूम समेत 17 की दर्दनाक मौत

अब मात्र ₹3000 में पूरे साल करीये टोल फ्री यात्रा, जानिए केंद्र सरकार का नया टोल नियम

 

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

3 thoughts on “Altroz Facelift EMI Plan: अब महज ₹89,000 में घर ले जाएं चमचमाती Tata Altroz Facelift कार, जानिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *