500Km रेंज और प्रीमियम लुक के साथ आ रही Tata Sierra EV, लॉन्च डेट आई सामने, Hyundai और Mahindra को देगी कड़ी टक्कर

Tata Sierra EV Launch Date Confirmed: अगले साल लॉन्च होगी टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV
1 min read

Tata Sierra EV Launch Date: भारत में इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है और इसी बीच टाटा मोटर्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित Tata Sierra EV को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया है। कंपनी ने इसकी लॉन्च टाइमलाइन कन्फर्म कर दी है, जिसके बाद ऑटो बाजार में हलचल मच गई है। नई Sierra EV शानदार डिजाइन, एडवांस फीचर्स और दमदार लुक के साथ एंट्री कर सकती है। टाटा आने वाले समय में कई नई कारें और फेसलिफ्ट मॉडल्स भी लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हुई है।

टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV में मिल सकते हैं शानदार फीचर्स

टाटा मोटर्स ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित Tata Sierra EV की लॉन्च को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया है। कंपनी के पैसेंजर व्हीकल्स डिवीजन के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्र ने क्यू4 अर्निंग कॉल के दौरान इसकी पुष्टि की। अभी तक बैटरी पैक और पावर से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि नई इलेक्ट्रिक सिएरा पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न लुक में दिखाई दे सकती है।

बता दें कि इसे पहले कॉन्सेप्ट मॉडल के तौर पर पेश किया गया था, लेकिन अब इसका प्रोडक्शन मॉडल जल्द देखने को मिल सकता है। नई एसयूवी में बंद फ्रंट ग्रिल, नए डीआरएल, अपडेटेड हेडलाइट्स और बदले हुए बंपर जैसे कई बड़े डिजाइन बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

2026 में टाटा मोटर्स लॉन्च करेगी कई नई कारें

टाटा मोटर्स आने वाले साल में भारतीय ऑटो बाजार में बड़ा खेल खेलने की तैयारी में है। कंपनी ने संकेत दिए हैं कि 2026 में दो बिल्कुल नए मॉडल लॉन्च किए जा सकते हैं, हालांकि उनके नाम अभी सामने नहीं आए हैं। इसके साथ ही टाटा अपनी कई लोकप्रिय गाड़ियों के फेसलिफ्ट वर्जन भी लाने वाली है।

खबर है कि टियागो, टियागो ईवी और टिगोर को नए लुक और अपडेटेड फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। गौरतलब है कि सफारी और सिएरा जैसे पुराने नामों को दोबारा लॉन्च कर टाटा को शानदार रिस्पॉन्स मिला था, ऐसे में अब टाटा सूमो की वापसी की चर्चाएं भी तेजी पकड़ रही हैं।

Tata Sierra की वेटिंग ने बढ़ाई ग्राहकों की बेचैनी

टाटा मोटर्स की गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते कई मॉडल्स पर ग्राहकों को 4 से 8 हफ्तों तक इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं Sierra और कुछ इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिलीवरी में इससे भी ज्यादा समय लग सकता है। कंपनी के मुताबिक,

सप्लाई चेन में आ रही दिक्कतों की वजह से नई Sierra का प्रोडक्शन तेजी से नहीं बढ़ पाया था, लेकिन अब हालात सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं।

माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में टाटा अपना उत्पादन बढ़ाकर 10 हजार यूनिट या उससे ज्यादा कर सकती है ताकि बढ़ती EV डिमांड को पूरा किया जा सके।

Jai Jagdamba News Whatsapp