अहियापुर हत्याकांड में नया मोड़, 3 मुख्य आरोपी न्यायालय में पेश, स्कॉर्पियो बरामद, ट्रक मालिक भी नामजद

ahiyapur-hatyakand-case-court-update
1 min read

Ahiyapur Hatyakand Case: अहियापुर हत्याकांड में नामजद तीन मुख्य आरोपियों ने सोमवार सुबह अदालत में आत्मसमर्पण कर मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। ये आरोपी – मनोज सिंह यादव, संजय कुमार उर्फ संतोष यादव, और बटेश्वर यादव – अपने अधिवक्ता के साथ कोर्ट पहुंचे और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

सूत्रों की मानें तो पुलिस को पहले से इस बात का अंदेशा था, यही वजह है कि कोर्ट परिसर के मुख्य गेट पर पुलिस टीम पहले से तैनात थी। लेकिन चतुराई दिखाते हुए आरोपी पिछले गेट से अदालत परिसर में दाखिल हुए और सीधे जज के सामने सरेंडर कर दिया।

अहियापुर हत्याकांड में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन बरामद

अहियापुर हत्याकांड में जिस स्कॉर्पियो वाहन का इस्तेमाल किया गया था, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह वाहन कोचस इलाके में सड़क किनारे एक सुनसान जगह पर खड़ा मिला। वाहन के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची और गाड़ी को कब्जे में लिया।

Scorpio Found Used In Ahiyapur Hatyakand Case
अहियापुर हत्याकांड में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन बरामद

गाड़ी लॉक की हुई थी और चाबी भी मौजूद नहीं थी, लिहाजा पुलिस ने ट्रैक्टर की मदद से उसे खींचकर थाने तक पहुंचाया। वाहन की तलाशी के दौरान कोई विशेष सुराग नहीं मिला, लेकिन पुलिस इसे घटना में प्रयुक्त वाहन मान रही है।

एक्शन में आई जिला प्रशासन, 18 नामजद पर केस, गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

CCTV फुटेज से हो रही पुष्टि

पुलिस ने वाहन को बरामद करने के बाद इलाके के CCTV फुटेज खंगाले हैं, जिससे इस बात की पुष्टि हो रही है कि यह वही स्कॉर्पियो है, जिसका इस्तेमाल आरोपी वारदात के बाद भागने के लिए कर रहे थे। यह गाड़ी कोचस के एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी की गई थी।

हालांकि पुलिस इस संबंध में आधिकारिक रूप से अधिक जानकारी नहीं दे रही है, क्योंकि कुछ संदेहास्पद लोगों की पहचान प्रक्रिया अभी चल रही है। पुलिस की कोशिश है कि सबूतों के आधार पर केस को मजबूत बनाया जाए।

घटना स्थल पर मौजूद ट्रक के मालिक भी फंसे

इस केस (Ahiyapur Hatyakand Case) से जुड़ा एक और अहम नाम सामने आया है – ट्रक मालिक मोतीलाल पांडेय। घटना के वक्त घटनास्थल पर जिस ट्रक से गिट्टी गिराई जा रही थी, उसके मालिक को भी इस मामले में नामजद आरोपी बनाया गया है। मोतीलाल पांडेय रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम कौवाखोंच के निवासी हैं।

अर्जुन यादव हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी की मां ने पेश किए सबूत

उन्होंने भी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि उनके पक्ष में उनकी पत्नी ने पुलिस को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें यह दावा किया गया है कि मोतीलाल निर्दोष हैं और उनका घटना से कोई सीधा संबंध नहीं है।

पत्नी ने पेश किए साक्ष्य, CCTV से बचाव की कोशिश

मोतीलाल पांडेय की पत्नी ने पुलिस को साक्ष्य के तौर पर CCTV फुटेज भी सौंपा है, जिसमें उनके पति की Ahiyapur Hatyakand में किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता नहीं दिख रही है। उनके द्वारा पेश किया गया ज्ञापन इस बात को रेखांकित करता है कि मोतीलाल को झूठा फंसाया जा रहा है और वे महज एक ट्रक मालिक होने के कारण इस केस की चपेट में आ गए हैं।

Ahiyapur Hatyakand Case: पुलिस की छानबीन और गिरफ्तारी की अगली चाल

Ahiyapur Hatyakand Case में पुलिस की छानबीन अब एक निर्णायक मोड़ पर है। मुख्य आरोपी सरेंडर कर चुके हैं, स्कॉर्पियो वाहन मिल चुका है और ट्रक मालिक भी गिरफ्त में हैं। अब पुलिस का फोकस उन अन्य संदिग्धों पर है, जिनकी संलिप्तता इस वारदात में हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस तकनीकी और डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे की जांच कर रही है। साथ ही कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपियों के बयानों को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है।

अहियापुर हत्याकांड: अगली कार्रवाई पर टिकी जनता की निगाहें

अहियापुर हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। अब जब मुख्य आरोपी खुद अदालत में पेश हुए हैं और वाहन भी पुलिस के कब्जे में है, तो यह माना जा रहा है कि न्याय की दिशा में एक ठोस कदम बढ़ चुका है।

फिलहाल, आम जनता की निगाहें पुलिस और न्यायालय की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। क्या सभी आरोपियों को सजा मिलेगी? क्या निर्दोषों को राहत मिलेगी? इन सवालों का जवाब आने वाले दिनों में साफ होगा।

अगर आप चाहते हैं कि आपके शहर की हर खबर आपके पास पहुंचे, तो जुड़िए हमारे WhatsApp न्यूज़ ग्रुप

और  WhatsApp चैनल से और रहें हर खबर से अपडेट — जय जगदंबा न्यूज – सच दिखाने का संकल्प

और पढ़ें…

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *