चौसा में दिनदहाड़े राजद कार्यकर्ता की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने अर्जुन यादव को मारी 3 गोली

Arjun Yadav murder in chausa Golikand
1 min read

बक्सर (चौसा): बिहार के बक्सर ज़िले के चौसा में सोमवार की दोपहर एक सनसनीखेज वारदात हुई। चौसा गोलीकांड (Chausa Golikand) के रूप में सामने आई इस घटना में अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने युवा राजद कार्यकर्ता अर्जुन यादव को गोलियों से छलनी कर दिया। यह घटना चौसा पावर प्लांट के गेट के पास हुई, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

Chausa Golikand का विवरण: दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अर्जुन यादव, जो चौसा गोला के निवासी थे और पावर प्लांट में ठेकेदारी का काम भी करते थे, सोमवार की दोपहर अपनी काली थार गाड़ी से प्लांट पहुंचे थे। जैसे ही वे गाड़ी से उतरे, पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उन पर तीन गोलियां दाग दीं। सिर, कमर और पैर में गोली लगने से अर्जुन वहीं गिर पड़े।

Ahiyapur Hatyakand: एक्शन में आई जिला प्रशासन, 18 नामजद पर केस, गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में बताया कि गोली सिर के पास लगी है, जिससे हालत गंभीर बनी हुई थी। लगातार रक्तस्राव के चलते अर्जुन को वाराणसी रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच का दायरा

घटना की सूचना मिलते ही बक्सर एसपी शुभम आर्य मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और वहां एक लावारिस यामाहा बाइक भी बरामद हुई है, जिसे जब्त कर लिया गया है।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। चौसा पावर प्लांट के मुख्य गेट पर लगे कैमरों में भी फुटेज की जांच की जा रही है।

हत्या के पीछे संभावित कारण

बताया जा रहा है कि अर्जुन यादव हत्या (Arjun Yadav murder) को उनके राजनीतिक जुड़ाव से जोड़कर देखा जा रहा है। वह राजद (RJD) से जुड़े हुए थे और अक्सर पावर प्लांट के काम से वहां जाया करते थे। पार्टी नेताओं ने इस हत्या को राजनीतिक साजिश करार दिया है।

Ahiyapur Goli Kand: सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से कांपा बक्सर का अहियापुर गांव, वर्चस्व की लड़ाई में 3 की मौत

घटना की खबर मिलते ही राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह समेत कई पार्टी कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।

इलाके में दहशत का माहौल, लोगों में आक्रोश

चौसा (Chausa) और आसपास के क्षेत्रों में इस घटना से दहशत का माहौल बना हुआ है। दिनदहाड़े ऐसी वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम लोगों में भय है और पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव बना हुआ है।

न्याय की उम्मीद और सख्त कार्रवाई की मांग

चौसा गोलीकांड न केवल एक हत्या की वारदात है, बल्कि यह जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल छोड़ गया है। अर्जुन यादव की हत्या ने उनके परिवार, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस को अब जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़कर न्याय दिलाना होगा, ताकि आम जनता का भरोसा कायम रह सके।

घटना से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें जय जगदंबा न्यूज़ के साथ।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “चौसा में दिनदहाड़े राजद कार्यकर्ता की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने अर्जुन यादव को मारी 3 गोली”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *