चंदन मिश्रा हत्याकांड के बाद सरकार का बड़ा एक्शन, 40 डीएसपी का तबादला, पटना में 7 अफसरों की छुट्टी

Bihar DSP Transfer
1 min read

Bihar DSP Transfer: पटना समेत पूरे बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार अब एक्शन मोड में आ गई है। बीते 20 दिनों में पटना में हुए 14 मर्डर केस और खेमका हत्याकांड तथा गैंगस्टर चंदन मिश्रा की पारस अस्पताल में हत्या के बाद राज्य पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है।

Bihar DSP Transfer: पटना में 7 डीएसपी हटाए गए, 6 वेटिंग में

राजधानी पटना में ताबड़तोड़ हत्याओं के बाद 22 में से 7 डीएसपी को हटा दिया गया है, जिनमें से 6 अधिकारियों को वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रखा गया है। हटाए गए अफसरों में पटना लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी 2 प्रकाश भी शामिल हैं। गौरतलब है कि खेमका मर्डर केस इन्हीं के कार्यक्षेत्र में हुआ था।

फिलहाल डीएसपी प्रकाश की जगह ऋतुराज को नया लॉ एंड ऑर्डर प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा, पटना नगर के लिए कामाख्या नारायण सिंह, विधि व्यवस्था के लिए कुमार ऋषिराज, और पटना सदर के लिए रंजन कुमार को नए एसडीपीओ के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

बक्सर: भाभी ने ही कराई थी देवर की हत्या, लल्लु हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सबुत

पूरे बिहार में 40 डीएसपी का तबादला

पटना के अलावा सुपौल, छपरा, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, औरंगाबाद, सीतामढ़ी, बक्सर, मधुबनी, जहानाबाद समेत कई जिलों में डीएसपी स्तर पर बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किए गए हैं। इससे साफ है कि राज्य सरकार अब पुलिस महकमे की कार्यशैली में बदलाव लाने के मूड में है।

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

अधिकारी का नामपूर्व पदस्थापननया स्थान
राज कुमार शाहसुपौलसहरसा
राज किशोर सिंहछपरा (एसडीपीओ-1)पटना सिटी (पूर्वी)
गौरव कुमार पाण्डेयस्पेशल ब्रांच, पटनाबक्सर
सूरज कुमारपटना पुलिस मुख्यालयमुजफ्फरपुर नगर (एसडीपीओ-1)
आशोक कुमार दासप्रशिक्षण विभाग, पटनाऔरंगाबाद (राइनगर)
सुनीता कुमारीअपराध अनुसंधान विभाग, पटनाझाझा, जमुई
प्रसाद नाथ साहूपटना मुख्यालय (वेटिंग लिस्ट)सहरसा (खगड़िया एसडीपीओ-1)
रामकुमार सिंहअररियाछपरा (एसडीपीओ-1)

आपको बता दें की राजधानी पटना में लगातार हो रहे हत्या मामलों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। विशेषकर पारस अस्पताल जैसे हाई-प्रोफाइल इलाके में दिनदहाड़े हुई बक्सर के गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या ने प्रशासन की नींद उड़ा दी थी। यही वजह है कि सरकार ने अब सख्त रुख अपनाते हुए बिहार पुलिस के अधिकारियों को जवाबदेह बनाना शुरू कर दिया है।

बक्सर जिले के बहुचर्चित चंदन मिश्रा की दिनदहाड़े हत्या, पटना के पारस अस्पताल में अपराधीयों ने मारी गोली

अपराध और लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

नीतीश सरकार और बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से यह तबादला सूची साफ संदेश दे रही है कि अब अपराध और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं न केवल जनता में भय का वातावरण बना रही थीं, बल्कि विपक्ष भी कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमलावर हो चुका था।

बक्सर: चंदन मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी तौसीफ बादशाह गिरफ्तार, शेरू गैंग का कनेक्शन उजागर

सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में और भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फील्ड में नतीजा न देने वाले अफसरों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अपराध पर नियंत्रण के लिए इंटेलिजेंस और लोकल पुलिस के समन्वय को और बेहतर किया जाएगा।

आपको बता दें की पटना और बिहार के अन्य जिलों में हाल के अपराधों ने पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। परंतु, डीएसपी स्तर पर हुए बड़े पैमाने के तबादलों से यह उम्मीद जगी है कि अब हालात में सुधार आएगा। सरकार की यह कार्रवाई बताती है कि वह जनता की सुरक्षा के प्रति गंभीर है और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “चंदन मिश्रा हत्याकांड के बाद सरकार का बड़ा एक्शन, 40 डीएसपी का तबादला, पटना में 7 अफसरों की छुट्टी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *