1 अक्टूबर से देश में होंगे कई बड़े बदलाव। आपके घर से लेकर बौंक खातो तक दिखेगा असर

New Rule: नये महिने कि सुरूवात के साथ देश में कई बड़े बदलाव
1 min read

New Rule: नये महिने कि सुरूवात के साथ देश में कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। बता दे की नये महिने कि सुरूवात के साथ देश में होने वाले बदलाव आपके घर कि रसोइ से लेकर आपके जेब पर असर डालने वाले हैं। इस महिने होने वाले बदलाव में LPG सिलेंडर की कीमत, क्रेडिट कार्ड, सुकन्या समृद्धि और PPF अकाउंट के नियमों में बदलाव समेत अन्य गतिविधियां शामिल हैं।


New Rule:
नमस्कार आप सभी को, जैसा कि आज से 3 दिन बाद साल का एक और महिना बित जाएगा। ऐसे में नये महिने कि सुरूवात के साथ देश में कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। अब फिलहाल आपको बता दे की नए महीने की शुरुआत के साथ देश में होने वाले बदलाव आपके घर कि रसोइ से लेकर आपके जेब पर असर डालने वाले हैं। दरसल इस महिने होने वाले बदलाव में गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमत, Credit Card , सुकन्या समृद्धि और PPF अकाउंट के नियमों में बदलाव समेत अन्य गतिविधियां शामिल हैं। ऐसे में अब चलिए हम नजर डालते हैं उन नियमों पर जिनमें हमें अक्टूबर के महिने में बदलाव देखने को मिलने वाला है।

गैस सिलेंडर की कीमतों में होंगे बदलाव
अक्टूबर में एलपीजी गैस (LPG Cylinder) की कीमतों में बदलाव देखने को मिलेगा। दरसल हर महीने कि पहली तारिख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों को अपडेट किया जाता है। ऐसे में अक्टूबर महीने कि पहली तारिख को गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी या गिरावट देखने को मिल सकती है।

Stock Market में दिखेंगे बदलाव
बता दें कि 1 अक्टूबर से भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। दरसल सेबी ने शेयर बाजार में बोनस क्रेडिट से जुड़े नियम का ऐलान किया है। जिसके अनुसार पहले के मुकाबले अब शेयर क्रेडिट के समय को कम कर दिया गया है। यानि आपके ब्रोकर को अब रिकॉर्ड डेट से 2 दिनों के अंदर आपके एकाउंट में शेयरों को क्रेडिट करना होगा। इस नियम को 1 अक्टूबर से लागू कर दिया जाएगा।

नेटवर्क की गुणवत्ता में सुधार
1 अक्टूबर से TRAI 4g और 5g नेटवर्क की गुणवत्ता में सुधार लाने के कुछ बदलाव करने जा रहे हैं। इन नए नियमों को BSNL और कई सारी टेलीकॉम कंपनियों को मानना पड़ेगा जो नियमों का उल्लंघन करेगा उस पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। नए नियमों में यूआरएल एपी के लिंक वाले कुछ एसएमएस की  डिलीवरी पर पाबंदी लगाई गई है। हालांकि नियमों को 1 अक्टूबर से लागू करना था लेकिन फिलहाल इसकी डेट अब बढ़ा दी गई है।

सुकन्या समृद्धि योजना पर नए नियम लागू
सुकन्या समृद्धि योजना की बात करें तो इस योजना के तहत पोतियो के लिए जो भी खाते दादा-दादी ने खुलवाए थे उन पर एक्शन लिया जाएगा। 1 अक्टूबर से केवल अभिभावक ही ये अकाउंट खोल सकते हैं। पुराने खातों को अभिभायक के नाम पर ट्रांसफर किया जाएगा।

PPF को लेकर सरकार लागू करेगी तीन नए नियम
1 अक्टूबर से केंद्र सरकार पब्लिक प्रोविडेंट फंड को लेकर नए नियम लागू करने जा रही है। दरसल केंद्र ने PPF को लेकर कुछ नए नियम बनाए हैं, जिनके तहत एक से ज्यादा अकाउंट रखने वालों पर एक्शन लिया जाएगा। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट पर ब्याज तब तक नहीं मिलेगा, जब तक खाता धारक 18 साल का ना हो जाए।

HDFC Bank क्रेडिट कार्ड
अगर आप भी HDFC Bank के कस्‍टमर हैं तो बता दें कि कुछ क्रेडिट कार्ड्स के लिए लायल्‍टी प्रोग्राम को बदला गया है. नए नियम 1 अक्टूबर, 2024 से लागू होंगे और इसके मुताबिक एचडीएफसी बैंक ने स्मार्टबाय प्लेटफॉर्म पर ऐप्‍पल प्रोडक्‍ट के ल‍िए र‍िवार्ड प्‍वाइंट के रिडम्पशन को एक प्रोडक्‍ट हर कैलेंडर तिमाही तक सीमित कर दिया है। बता दें कि अभी और भी कुछ नियम है जिन्हें 1 अक्टूबर से लागू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: RBI: अब Loan लेना होगा किफायती। RBI कर सकती है ब्याज दरो में भारी कटौती

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “1 अक्टूबर से देश में होंगे कई बड़े बदलाव। आपके घर से लेकर बौंक खातो तक दिखेगा असर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *