खतरनाक Action और रोमांचक कहानी के साथ रिलीज हुइ Junior NTR कि फिल्म Devara। दर्शक कर रहे हैं Bahubali और RRR से फिल्म कि तुलना

Devara: दमदार ऐक्शन और रोमांचक कहानी के साथ रिलीज हुइ Junior NTR कि फिल्म Devara। दर्शकों कर रहे हैं Bahubali और RRR से फिल्म कि तुलना
1 min read

Devara: फिल्म अभिनेता Junior NTR, जानवी कपूर और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म देवरा (Devra) अब सिनेमा घरों में आ चुकी है। फिल्म देवरा, 27 सितंबर यानी शुक्रवार को रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखने वाले लोंगो की भारी भीड़ सिनेमा घरों में दिखाई दे रही है। सुबह 4:00 बजे से लोग टीकट काउंटर पर पहुंचना शुरू कर दिये हैं।

नमस्कार दोस्तों, फिल्म अभिनेता Junior NTR, जानवी कपूर (Janhvi Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म देवरा (Devara) अब सिनेमा घरों में आ चुकी है। बता दें कि फिल्म Devara, 27 सितंबर यानी शुक्रवार को रिलीज हुई है। वहीं इस फिल्म को लेकर फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखने वाले लोंगो की भारी भीड़ सिनेमा घरों में दिखाई दे रही है। जिसके लिए सुबह 4:00 बजे से ही लोग टीकट काउंटर पर पहुंचना शुरू कर दिये। बता दें कि इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का रिव्यू आना शुरू हो गया है।

अगली बड़ी साउथ ब्लॉकबस्टर बनेगी Devara
फिलहाल खास बात है कि देवरा फिल्म का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखने के लिए आए दर्शकों की जो भीड़ सिनेमा घरों में उमड़ रही है वो देख ने लायक है। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म 2 घंटे 57 मिनट 58 सेकंड की है। इसके अलावा लोगों द्वारा फिल्म को लेकर रीभियु कि बात करें तो लोगों का कहना है कि देवरा फिल्म में Junior NTR ने वाकई दमदार प्रदर्शन किया है। लोगों ने इस फिल्म कि तुलना बाहुबली के बराबर कि है। दर्शकों ने कहा कि ये फिल्म अगली बड़ी साउथ ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है।

Devara Part 1 Review
एक दर्शक का कहना है कि देवरा एक विस्फोटक और उत्साहवर्धक फिल्म है। दर्शक ने कहा कि इस फिल्म में डांस और लड़ाई की कोरियोग्राफी काफी ज्यादा प्रेरक है। Junior NTR आग और करिश्मा लेकर हमेशा सिनेमा घरों में उतरते हैं। इसके अलावा एक अन्य दर्शक ने कहा कि देवरा का रिव्यू मैं यहीं देना चाहता हूं कि मुझे जबरदस्त एक्शन सीन पसंद आए। N.T. Rama Rao Jr. ने दमदार एक्टिंग की है सिनेमेट ग्राफी और बीजीएम बेहतरीन है इसके अलावा खासकर लड़ाई के सीन बहुत ज्यादा खूबसूरती से फिल्माए गए हैं। कहानी और बेहतर हो सकती थी लेकिन कुल मिलाकर यह फिल्म देखने लायक है।

Saif Ali Khan है फिल्म में मेन विलन
फिल्म में Junior NTR, Janhvi Kapoor, Saif Ali Khan, प्रकाश राज, श्रुति मराठे, शाइन टॉम चाको, कलाई आर्सन और नैरेन एहम किरदार में नजर आ रहे हैं। देवरा का निर्देशन कोरा ताला शिवा ने किया है। इस एक्शन ड्रामा में जूनियर एनटीआर ने देवरा और वर्धा यानी कि पिता और बेटे का डबल रोल प्ले किया है। फिल्म से जानवी कपूर ने अपना तेलुगु डेब्यू किया है और वर्धा की प्रेमिका थंगम की मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। वहीं  सैफ अली खान ने भी टॉलीवुड में इस फिल्म के साथ डेब्यू किया है और वो फिल्म में  मेन विलन भैरा के किरदार में नजर आ रही है 

 

Devara ने कमाएं 180 करोड़
बात करें Devara के बजट की तो ये फिल्म 300 करोड़ की बजट में बनी है। रिलीज से पहले फिल्म ने प्री सेल्स और एडवांस टिकट बुकिंग से दुनिया भर में 180 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है। देवरा का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ तक होने की बात कही जा रही है। देवरा पार्ट 1  दुनिया भर में अपनी मूल तेलुगु भाषा और हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं के डब वर्जन में रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर अब देखने वाली बात होगी कि आम फिल्मों की तरह यह सिर्फ एक भीड़ है या बाहुबली हो RRR की तरह Blockbuster साबित होने वाली है।


ये भी पढ़ें: 
Ajay Devgan की अपकमिंग फिल्म Singham Again को लेकर बडी अपडेट। फिल्म में Salman khan की हो सकती है Entry

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “खतरनाक Action और रोमांचक कहानी के साथ रिलीज हुइ Junior NTR कि फिल्म Devara। दर्शक कर रहे हैं Bahubali और RRR से फिल्म कि तुलना”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *