Israel Yemen War: Hezbullah और Hamas के बाद Israel ने Yemen पर किया हमला। हुती विद्रोहियों के1800 किमी दूर ठिकानों को किया तबाह

Israel Yemen War
1 min read

Israel Yemen War: इजराइल ने हमास को सबक सिखाने के बाद, अब यमन में हुती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाना सुरू कर दिया है। हुती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों के बाद, अब इजराइल ने यमन के होदी दाह बंदरगाह के बिजली संयंत्रों पर हमला किया है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इजराइल कि ओर से दक्षिणी लेबनान में दो इमारतों पर हवाई हमलें हुए हैं जिनमें 24 लोगों की मौत हो गई है।

Israel Yemen War: इजराइल ने हमास को सबक सिखाने के बाद, अब यमन में हुती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाना सुरू कर दिया है। दरसल हुती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों के बाद, अब  इजराइल ने यमन के होदी दाह बंदरगाह के बिजली संयंत्रों पर हमला किया है। वहीं इन हमलों के बीच लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इजराइल कि ओर से दक्षिणी लेबनान में दो इमारतों पर हवाई हमलें हुए हैं जिनमें 24 लोगों की मौत हो गई है।

Israel Yemen War: हुती विद्रोहियों के 1800 किमी दूर ठिकानों पर हमल
इजराइल रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हुती विद्रोहियों ने हाल ही में Tel Aviv और मध्य इजराइल में हमले किए थे। जिसके जवाब में इजराइल ने हुती विद्रोहियों के 1800 किमी दूर ठिकानों पर जमकर हमले किए। बता दें कि IDF ने होदी दाह शहर के बंदरगाह और बिजली संयंत्र पर हमला किया है। ये वही बंदरगाह हैं जिनका इस्तेमाल हुती विद्रोही सैन्य आपूर्ति और Tel Aviv के अलावा ईरानी हथियारों को स्थानांतरित करने के लिए करता है।

Israel Yemen War: हुती नेता ने इजराइल की आक्रामकता का किया निंदा
हमलो के बाद हुती विद्रोहियों के एक नेता ने कहा कि इजराइल की आक्रामकता की निंदा की जाती है। ये हमले Yemen के लोगों की इच्छा को बदल नहीं सकता है। यमन के लोग लगातार कहते रहे हैं कि वह गाजा और लेबनान का साथ नही छोड़ेगे। विद्रोहियों के एक नेता ने कहा कि इजराइल द्वारा हमलों के बाद यमन में नागरिकों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

Israel Yemen War: पिछले 1 साल से हुती विद्रोही इजराइल पर हमलों को दे र रहे थे अंजाम
IDF ने कहा कि इजराइल के नागरिकों के लिए कोई भी खतरा, चाहे वह कितना ही दूर या पास हो, उसके खिलाफ अपना अभियान हम जारी रखेंगे। IDF ने कहा कि पिछले 1 साल से ईरान की मदद और इराकी  मिलिशिया के सहयोग से हुती विद्रोही इजराइल पर हमलों को अंजाम दे र रहे थे। साथ ही साथ हुती क्षेत्रीय स्थिरता को कमजोर करने के साथ वैश्विक समुद्री परिवहन को स्वतंत्रता को बाधित कर रहे थे।

Israel Yemen War: उत्तरी इजराइल में लेबनान की ओर से दागे गएं 35 रॉकेट
इसके अलावा उत्तरी इजराइल में लेबनान की ओर से 35 रॉकेट दागे गए। सेना ने बताया कि पश्चिमी गेलीली की ओर से 10 रॉकेट दागे गए तो वहीं अन्य 24 रॉकेट हाईफा खाड़ी क्षेत्र की ओर गिरे। आईडीएफ का यह भी कहना है कि सभी  रॉकेट खुले इलाकों में गिरे हैं और हमलों  में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। आपको बता दें कि लेबनान में हिज ला पर  हमला जारी रखते हुए इजराइल ने 29 सितंबर  के दिन यमन में हुती ठिकानों पर हवाई  हमलों का दौड़ शुरू किया।

Israel Yemen War: बिजली संयंत्रों और बंदरगाह को बनाया निशाना
पूरे मध्य पूर्व  में ईरान समर्थित प्रॉक्सी पर अपने हमले का विस्तार करते हुए IDF ने हाल ही में अपने हमले की गति भी बढ़ा दी है। IDF का कहना है कि उन्होंने हुती से संबंधित बिजली संयंत्रों और एक बंदरगाह को निशाना बनाया है, जिनका इस्तेमाल क्षेत्र में हथियार स्थानांतरित करने के लिए किया जा रहा था। इससे पहले कई मौकों पर हुती ने गाजा में फिलिस्तीनयों के साथ एकजुटता दिखाने और इजराइल के खिलाफ हमास के युद्ध में इजराइली ठिकानों पर मिसाइलें भी दागी थी।

Israel Yemen War: अंतरराष्ट्रीय शिपिंग को निशाना बनाते हैं Yemen के हुती
Yemen के हुती लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग को निशाना बनाने के लिए जाने जाते हैं। जिसने क्षेत्र स्थिरता और मुक्त और खुले शिपिंग लैन को कमजोर कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि यमन में हालिया हमले, लेबनान में हमलों की लहर और हिज्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्ला की मौत के बाद ही शुरू हुए हैं। नसरल्ला की हत्या और मध्य पूर्व में हाल ही में बढ़ती तनाव के कारण पूरे क्षेत्र में  हिंसा फैलने की अटकलें भी अब शुरू हो गई  हैं। इजराइली सेना हिज्बुल्लाह पर सटीक  हमला कर रही थी जिसके दौरान बेरुत में  उसके मुख्यालय को निशाना बनाया गया था।

Israel Yemen War: हजारो आम लोगों ने गवा दि है जान
बता दें कि अमेरिका ने लेबनान और अमेरिकी रक्षा सचिव में संघर्ष के राजनेइक समाधान का आग्रह किया है। जानकारी के लिए आपको यह भी बताते चलें कि 7 अक्टूबर को गाजा में शुरू हुवे युद्ध को एक साल हो चुका है, जिस दौरान हजारो आम लोगों ने अपनी जान गवा दि है। इस युद्ध के शुरू होने के बाद से ही हिजबुल्लाह, हुती और इजराइल सीमाओं पर जंग लगातार जारी है। 

ये भी पढ़ें: 1 अक्टूबर से देश में होंगे कई बड़े बदलाव। आपके घर से लेकर बौंक खातो तक दिखेगा असर

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *