IRFC Q1 Result 2025: रेलवे कंपनी IRFC ने की तगड़ी कमाई, पहली तिमाही में मुनाफा ₹1,745 करोड़ पार

IRFC Q1 Result 2025
1 min read

IRFC Q1 Result 2025: इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) ने मंगलवार, 22 जुलाई 2025 को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी किए। इस तिमाही में कंपनी ने ₹1,745 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में हुए ₹1,577 करोड़ के मुनाफे की तुलना में 10% अधिक है। कंपनी के इस बेहतरीन नतीजे से ये बात स्पष्ट है की कंपनी ने मौजूदा आर्थिक चुनौतियों के बावजूद अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूती से बनाए रखा है। IRFC ने यह वृद्धि अपनी मजबूत लीजिंग गतिविधियों के चलते हासिल की है, जो इसकी मुख्य आय का स्रोत है।

IRFC Q1 Result 2025: ₹6,915 करोड़ तक पहुंचा राजस्व

भारतीय रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में ₹6,915 करोड़ की मुख्य परिचालन आय दर्ज की, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹6,765 करोड़ थी। यह 2.2% की वृद्धि को दर्शाता है। इस बढ़ोतरी का बड़ा कारण कंपनी की लीजिंग गतिविधियों में आई मजबूती है, जो रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए फंडिंग मुहैया कराती हैं। IRFC, जो कि रेलवे मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न पीएसयू है, भारत की सबसे बड़ी रेल परियोजनाओं के लिए आर्थिक रीढ़ बनकर उभरी है, जिससे उसकी कमाई लगातार स्थिर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: 40 kmpl माइलेज और शानदार फीचर्स के साथ भारत में आ रही है नई टाटा नैनो, कीमत मात्र ₹1.45 लाख

क्या है IRFC की भूमिका?

IRFC भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है। यह एक Systemically Important Non-Deposit Taking NBFC (NBFC–ND-SI) और एक Infrastructure Finance Company (NBFC–IFC) के रूप में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) से मान्यता प्राप्त है। इसकी स्थापना भारतीय रेलवे की अधोसंरचना परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। कंपनी भारतीय रेलवे को लंबी अवधि के कर्ज और लीज फाइनेंस के रूप में आवश्यक फंडिंग प्रदान करती है।

IRFC के शेयरों का प्रदर्शन

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) के शेयरों ने हाल के महीनों में भले ही थोड़ी कमजोरी दिखाई हो, लेकिन लंबी अवधि में यह निवेशकों के लिए बेहद लाभदायक साबित हुआ है। साल 2025 की शुरुआत से अब तक IRFC के शेयरों में लगभग 12% की गिरावट देखी गई है, जबकि पिछले एक साल में इसने 36% निगेटिव रिटर्न दिया है।

ये भी पढ़ें: रेलवे ने टिकट बुकिंग में फीर किया बड़ा बदलाव, अब आसानी से मिलेंगे वेटिंग टिकट, जानें नई व्यवस्था

वहीं दो वर्षों की बात करें, तो कंपनी ने 274% से अधिक का रिटर्न दिया है और बीते पांच वर्षों में इसका रिटर्न करीब 530% रहा है, जो इसे मल्टीबैगर स्टॉक की श्रेणी में लाता है। तिमाही नतीजों से पहले शेयरों में थोड़ी गिरावट देखी गई थी, जिसे विशेषज्ञ मुनाफावसूली और बाजार में अस्थिरता का परिणाम मानते हैं। बता दें की IRFC डिविडेंड देने में भी पीछे नहीं है। रिपोर्ट के मुताबीक साल 2024-25 में कंपनी ने अपने निवेशकों को ₹0.70 से लेकर ₹0.80 प्रति शेयर तक का डिविडेंड दिया है, जिससे उन्हें स्थिर आय भी मिल रही है।

कंपनी को लेकर क्या है विशेषज्ञों की राय

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि भारत सरकार रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश कर रही है, जिससे भविष्य में IRFC को बड़ा लाभ मिल सकता है। कंपनी की स्थिर आमदनी और सरकारी समर्थन इसे निवेश के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं। हालांकि, शेयर बाजार में अस्थिरता और ब्याज दरों में संभावित बदलाव कंपनी के प्रदर्शन पर असर डाल सकते हैं। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाएं और तिमाही नतीजों का विश्लेषण कर ही निवेश निर्णय लें।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —

 

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “IRFC Q1 Result 2025: रेलवे कंपनी IRFC ने की तगड़ी कमाई, पहली तिमाही में मुनाफा ₹1,745 करोड़ पार”

Comments are closed.