रेलवे यात्रियों को बड़ा झटका! जून में 77 ट्रेनें कैंसिल, सफर से पहले जरूर चेक करें लिस्ट

77 Train Cancelled in June 2026, Routes Diverted, Check Full List
1 min read

Train Cancelled in June 2026: जून में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे ने कई बड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट बदल दिए हैं, जिससे यात्रियों का सफर लंबा हो सकता है। दुरंतो और ज्ञानेश्वरी जैसी अहम ट्रेनें अब डायवर्ट रूट से चलेंगी। ऐसे में स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन का नया रूट और टाइमिंग जरूर चेक कर लें, वरना आखिरी समय में परेशानी बढ़ सकती है।

क्यों रद्द की गईं इतनी ट्रेनें?

ट्रेनों के रद्द होने की सबसे बड़ी वजह बिलासपुर रेल मंडल के चांपा स्टेशन पर चल रहा चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य है। रेलवे का कहना है कि,

यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही पहले से ज्यादा तेज और सुगम हो जाएगी। इससे भविष्य में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और ट्रेनों की लेटलतीफी में भी राहत मिलने की उम्मीद है।

हालांकि फिलहाल इस काम का असर यात्रियों पर साफ दिखाई दे रहा है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक 77 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा 8 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं, 6 ट्रेनें अपने तय स्टेशन तक नहीं जाएंगी और 5 ट्रेनों के देरी से चलने की संभावना जताई गई है।

यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने 8 जून से 19 जून तक कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को पैसेंजर स्पेशल सेवा के रूप में चलाने का फैसला लिया है। ऐसे में यात्रा करने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि स्टेशन पर पहुंचकर परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें: नौतपा के खतरनाक गर्मी में इस देसी ड्रिंक की है डिमांड, शरीर में पहुँचाती है चौंकाने वाले फायदे

कौन सी ट्रेनें जून 2026 में रद्द रहेंगी?

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक कई लंबी दूरी की ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। इनमें बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।

प्रमुख रद्द ट्रेनें

ट्रेन का नामट्रेन नंबररद्द रहने की तारीख
टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस181137 से 18 जून तक
बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस181148 से 19 जून तक
टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस18109/181108 से 19 जून तक
दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस1328712 से 16 जून तक
आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस1328810 से 14 जून तक
अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस12833/1283411 से 15 जून तक
हावड़ा-CSMT एक्सप्रेस1287012 जून
CSMT-हावड़ा एक्सप्रेस1286914 जून
हटिया-पुणे एक्सप्रेस2284612 से 15 जून तक
पुणे-हटिया एक्सप्रेस2284514 से 17 जून तक
पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस2081310 जून
जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस2081413 जून
पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस1290510 और 11 जून
शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस1290612 और 13 जून
ओखा-शालीमार एक्सप्रेस2290514 जून
शालीमार-ओखा एक्सप्रेस2290616 जून
कामाख्या-LTT एक्सप्रेस2251213 जून
LTT-कामाख्या एक्सप्रेस2251116 जून
उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस2097113 जून
शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस2097214 जून
गया-LTT एक्सप्रेस2235810 जून
LTT-गया एक्सप्रेस2235712 जून

रेलवे ने बदले कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट

जून महीने में रेलवे ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट भी बदल दिए हैं, जिससे यात्रियों का सफर लंबा हो सकता है और ट्रेनों के समय में देरी भी देखने को मिल सकती है। दरअसल, बिलासपुर रेल मंडल में चल रहे रेलवे लाइन विस्तार कार्य की वजह से यह बदलाव किए गए हैं। ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रेन का लाइव स्टेटस और नया रूट जरूर चेक कर लें।

इन ट्रेनों का बदला गया रूट

ट्रेन का नामट्रेन नंबरबदली हुई तारीख
हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस1222211 और 13 जून
पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस1222113 और 15 जून
सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस1226111 और 13 जून
हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस1226212 और 15 जून
एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस1210112 और 13 जून
शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस1210214 और 15 जून
भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस1288011 और 15 जून
एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस1287913 और 17 जून

रेलवे के मुताबिक ये ट्रेनें झारसुगुड़ा, टिटलागढ़ और रायपुर होकर चलाई जाएंगी। हालांकि, बदले हुए रूट की वजह से कुछ ट्रेनों के पहुंचने में अतिरिक्त समय लग सकता है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे ऐप या आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन की ताजा जानकारी जरूर देख लें।

ये भी पढ़ें: ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर क्यों होता है X का निशान? जानिए इसका मतलब और आज भी क्यों है जरूरी

यात्रियों के लिए रेलवे की जरूरी सलाह

रेलवे ने जून 2026 में कई ट्रेनों के रद्द और डायवर्ट होने के बाद यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर चेक कर लें। कई ट्रेनों के समय और प्लेटफॉर्म नंबर में भी बदलाव किया जा सकता है, जिससे बिना जानकारी के स्टेशन पहुंचने पर दिक्कत हो सकती है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि,

यात्री स्टेशन जाने से पहले ट्रेन की टाइमिंग, कोच पोजिशन और रूट अपडेट जरूर देख लें। जिन ट्रेनों का रूट बदला गया है, उनके यात्रियों को थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है। वहीं, लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोग जरूरत पड़ने पर बस या दूसरी ट्रेन जैसे वैकल्पिक विकल्प भी तैयार रखें।

गौरतलब है कि बिलासपुर मंडल में चल रहे रेलवे लाइन विस्तार कार्य की वजह से यह बदलाव किए गए हैं। हालांकि, भविष्य में ट्रेनों की आवाजाही और सुविधा बेहतर बनाने के लिए यह काम जरूरी माना जा रहा है। ऐसे में थोड़ी सावधानी और सही जानकारी आपके सफर को आसान और तनावमुक्त बना सकती है।

Jai Jagdamba News Whatsapp