Pakistan की हालत पर भारत का छलका दर्द। Rajnath Singh ने कहा हम देते Pakistan को इतना पैसा, की उसे कर्ज लेने के लिए भटकना नहीं पड़ता!

Rajnath Singh-speaks-on-Pakistan-situation
1 min read

Rajnath Singh Speaks On Pakistan: Pakistan की हालत पर भारत का छलका दर्द। भारत-पाकिस्तान रिश्तों को लेकर बड़ी खबर। अगर कोई भारत का दुश्मन देश भारत को यह ऑफर दे रहा होता, तो शर्म से झुक गया होता सभी भारतीयों का शिर। IMF से कर्ज लेने के लिए अलग-अलग जगह भटक रहा है पाकिस्तान। अलग-अलग जगह पैसे को लेकर गुहार लगा रहा है पाकिस्तान।

Rajnath Singh Speaks On Pakistan: पाकिस्तान की हालत पर भारत का छलका दर्द। भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब बात करें खबर कि, इस से पहले आपको बता दें कि अगर कोई भारत का दुश्मन देश आज भारत को यह ऑफर दे रहा होता, तो आज हम सभी भारतीयों का शिर शर्म से झुक गया होता। ऐसे में अब खबर क्या है उसकी बात करें तो, आपको बता दे कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति काफी खस्ता हाल में पहुंच चुकी है। जिस वजह से पाकिस्तान अब दूसरे देशों से कर्ज मांगने पर मजबूर हो गया है। जिसे देखते हुए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ी बात कह दी है।

कर्ज के लिए भटक रहा है Pakistan

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के विषय में कहा कि, पाकिस्तान जो आज IMF से कर्ज लेने के लिए अलग-अलग जगह भटक रहा है, अलग-अलग जगह पैसे को लेकर गुहार लगा रहा है, उसे कहीं भी जाने की जरूरत नहीं पड़ती अगर वह हमारे साथ अच्छे संबंध रखता। Rajnath Singh ने कहा कि अगर पाकिस्तान टेररिज्म (Terrorism) ना फैलाता, तो हम उसे इतना पैसा देते, इतनी उसकी आर्थिक तौर पर मदद करतें कि उसे ना तो IMF के पास जाना पड़ता, ना अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाना पड़ता, और ना ही यूरोप के सामने अपनी बेइज्जती करवानी पड़ती। लेकिन पाकिस्तान ने टेररिज्म चुना और उसी का परिणाम यह है कि आज वह अपने पड़ोसियों से मदद नहीं मांग सकता। इसी लिए दूसरे देशों के दरवाजे पर जाकर नाक रगड़ रहा है। और आपको बतादे कि विश्व स्तर पर ये पाकिस्तान के लिए बेहद शर्मिंदगी की बात है।

IMF ने पाकिस्तान के आगे रखी शर्तें

आपको बता दे की अब से तकरीबन 1 हफ्ते पहले आईएमएफ ने पाकिस्तान के लिये 7 बिलियन डॉलर का लोन अप्रूव किया है। मगर बता दे कि आईएमएफ में इस लोन के बदले पाकिस्तान के सामने काफी कठिन शर्त रखी है। जिसके बाद पाकिस्तान की जनता का और साथ ही पाकिस्तान के पॉलिटिशियन का भी तेल निकलने जा रहा है। दरसल IMF की जो शर्ते हैं उसके अनुसार पाकिस्तान की सरकार को अपने खर्चे कम करने पड़ेंगे। बता दें कि IMF के इन शर्तों के अनुसार पाकिस्तान की सरकार को अपने तीन अलग-अलग मंत्रालय हमेशा के लिए बंद करने पड़ेगे। IMF के मुताबिक वो पाकिस्तान को 7 अरब डॉलर का लोन तो देंगे, लेकिन ये करीबन आठ से नौ किस्तों में पाकिस्तान को मिलेगा। जिसका मतलब है कि पाकिस्तान को 7 अरब डॉलर लोन का पुरा रकम आने वाले तीन से चार सालों में मिलेगा। और बता दे की आईएमएफ ने उन सात अरब डॉलर के एवज़ में पाकिस्तान को अपनी कुछ शर्तें मानने का प्रसताव रखा है। 

6 महीने के बाद पाकिस्तान में दिखेगा Massive Protest

अब IMF की शर्ते कैसी होती हैं, आप जानते ही होंगे। और नहीं जानते तो बता दें कि IMF कि शर्तें जिस देश पर लागू होती हैं, उस पर कहर बनकर बरसती हैं, खास कर के वहां की जनता पर। ऐसे में अब ये कहना गलत नहीं होगा कि पाकिस्तान में आने वाले 6 महीनों में महंगाई अपने सारे रिकॉर्ड तोडेगी। खासकर की पेट्रोल और डीजल के दाम जो छप्पर फाड़ तरीके से बढ़ने जा रहे हैं। यानी कुल मिलाकर IMF द्वारा मिलने वाला यह लोन पाकिस्तान के लिए मुसीबत का निवारण नहीं बल्कि, इससे भी बड़ी मुसीबत को आमंत्रण देना है। दरसल IMF पाकिस्तान को लोन देने के बाद अपने शर्तों का दबाव इस कदर पाकिस्तान पर डालने वाला है की वहां की जनता इस दबाव और पाबंदीयों को शहन नहीं कर पाएगी। जिसके बाद पाकिस्तानी नागरिक सड़कों पर उतरेंगे ही उतरेंगे। ऐसे में आने वाले 5 से 6 महीने के बाद, पाकिस्तान में एक मैसिव प्रोटेस्ट दिखेगा सरकार और सेना के खिलाफ।

ये भी पढ़ें: Paracetamol समेत शुगर-बीपी की 53 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल। इन दवाओं के सेवन से आप हो सकते है गंभीर रूप से बिमार

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “Pakistan की हालत पर भारत का छलका दर्द। Rajnath Singh ने कहा हम देते Pakistan को इतना पैसा, की उसे कर्ज लेने के लिए भटकना नहीं पड़ता!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *