Paracetamol समेत शुगर-बीपी की 53 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल। इन दवाओं के सेवन से आप हो सकते है गंभीर रूप से बिमार

Paracetamol समेत शुगर-बीपी की 53 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल
1 min read

लोगों के सेहत से जुड़ी बड़ी खबर। औसतन घरों में मौजुद बुखार में खाया जाने वाला Paracetamol है खतरनाक। एक जांच में पाया गया है कि अक्सर इस्तेमाल में आने वाली लगभग 53 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल हो चुकी हैं। क्वालिटी टेस्ट में फेल दवाओं की सूची में एंजाइटी, कैल्शियम, विटामिन, सप्लीमेंट्स, एंटी डायबिटीज, सांस और एंटीफंगल दवा शामिल है। 

नमस्कार दोस्तों, इस वक़्त की बड़ी खबर लोगों के सेहत से जुड़ी सामने आ रही है। बात करें खबर कि तो औसतन घरों कि बात करें तो जब भी हमें बुखार लगता है तो, हम Paracetamol खाते हैं। अब यहाँ गौर करने वाली बात है कि हम भले ही Paracetamol दवा के सेवन से स्वस्थ हो जाएंगे, हमारा बुखार भी मानों गायब हो जाएगा। इसके अलावा बुखार के साथ साथ बॉडी में मौजूद दर्द भी कम हो जाएगा, लेकिन सवाल है कि आप जो दवा खा रहे हैं क्या वो सरकार के तय किए गए मानकों के हिसाब से सही है। क्या आप जिस दवा पर भरोसा कर रहे हैं कभी उसके क्वालिटी पर विचार किया है। अगर नहीं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी है, क्योंकि एक जांच में पाया गया है कि अक्सर इस्तेमाल में आने वाली लगभग 53 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में अपने जरूरी मानदंडों पर खरी नहीं पाइ गयी हैं। जिसका सिधा मतलब है कि ये दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल हो चुकी हैं।

शुगर और ब्लड प्रेशर की दवाएं भी हैं खतरनाक

आपको बता दें कि उन 53 दवाओं में सबसे अहम नाम Paracetamol का है जिसे हम अक्सर बुखार लगने पर इस्तेमाल करते हैं। अब अगर हालिया समय में आपने गौर किया हो तो आप बुखार लगने पर भले ही अपने समझ से बेहतरीन दवा खाते हैं, बावजूद इसके आपका बुखार और अन्य कुछ समान्य बिमारी के लक्षण जैसे सिर दर्द, बदन दर्द इत्यादि कम नहीं होते हैं। ऐसे में इसके पीछे बड़ा वजह दवाओं का क्वालिटी भी मायने रखता है। दरसल देश की सबसे बड़ी दवा नियंत्रक बॉडी “सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO)” ने एक लिस्ट जारी किया है। जिसके मुताबिक नामी कंपनियों की Paracetamol समेत 53 दवाएं क्वालिटी टेस्ट  में फेल रही हैं। बता दें कि 53 दवाओं में मल्टीविटामिन, शुगर (diabetes) और ब्लड प्रेशर (BP) की दवाओं के साथ-साथ कुछ एंटीबायोटिक्स जैसे मोक्स सलीन शामिल है। बताया जा रहा है कि ये सभी वो दवा हैं जिनका इस्तेमाल लोग बड़ी तादाद में करते हैं।

CDSCO द्वारा जारी की गइ दवाओं की सूची 

 लगभग 5 दवाएं पाई गई नकली

 इनके अलावा CDSCO की लिस्ट में कैल्शियम और विटामिन डी 3, सप्लीमेंट्स व एंटी डायबिटीज की गोलियां भी शामिल हैं। बता दें कि क्वालिटी टेस्ट में फेल दवाओं की सूची में एंजाइटी  में इस्तेमाल की जाने वाली क्लोना जपाम टेबलेट, दर्द की निवारक डाइक्लोफिनेक टैबलेट, सांस की बीमारी के लिए इस्तेमाल होने वाली एंब्रोज और एंटीफंगल दवा फ्लूको मेजोल भी शामिल है। CDSCO ने 53 दवाओं की जो सूची जारी की है उसमें गैस में दी जाने वाली पेंटो प्रेसोल भी है जो क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गई है। अब यहाँ आपको बता दें कि पेंटो प्रेसोल सबसे कॉमन दवा है जिसे गैस कि समस्या में लोग इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि जांच के दौरान लगभग 5 दवाएं नकली पाई गई है। यानि मार्केट में जिस कंपनी के नाम से दवाइयां बेची जा रही है उसे लेकर कंपनियों ने कहा है कि हम ऐसी कोइ मेडिसिन कि बिक्री नहीं करते हैं। बता दें कि अब सरकार इन्हें बनाने वाली कंपनियों से जवाब तला करेगी फिर इनके खिलाफ उक्त फैसला लिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले पिछले महीने  केंद्र सरकार ने 156 FDC दवाओं पर रोक लगाई थी।

ये भी पढ़ें: Chandrayaan 4: भारत देनें जा रहा है बेहद बडे मिशन को अंजाम। 2100 करोड़ रुपए इस मिशन पर खर्च करेगा भारत

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

9 thoughts on “Paracetamol समेत शुगर-बीपी की 53 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल। इन दवाओं के सेवन से आप हो सकते है गंभीर रूप से बिमार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *