बक्सर में होने जा रहा है धमाकेदार इवेंट, 9 सितंबर को लाॅन्च होगी भारत की सबसे एडवांस 125cc बाइक; भोजपुरी जगत के कई चर्चीत कलाकार करेंगे शिरकत

1 min read

Glamour X Launch Buxar: हीरो मोटोकॉर्प ने 125cc सेगमेंट में अपनी नई पहचान Hero Glamour X के साथ एक नई क्रांति की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने ऐलान किया है कि मंगलवार, 9 सितंबर को बक्सर के किला मैदान में होने वाले भव्य समारोह में इस शानदार मोटरसाइकिलशानदार मोटरसाइकिल का अनावरण किया जाएगा। बता दें कि इस लॉन्चिंग इवेंट की शुरुआत शाम 3 बजे से होगी और खास बात यह है कि इस बाइक को भारत की सबसे फ्यूचरिस्टिक 125cc मोटरसाइकिल बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि Hero Glamour X में न सिर्फ पावर और स्टाइल का अनोखा कॉम्बिनेशन मिलेगा, बल्कि इसमें ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इस सेगमेंट की किसी भी बाइक में पहली बार होंगे।

Hero Glamour X के फीचर्स

कंपनी का दावा है कि यह बाइक क्रूज कंट्रोल जैसी आधुनिक तकनीक से लैस होगी, जो अब तक किसी भी 125cc बाइक में नहीं दिया गया है। इसके अलावा इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और LED DRLs जैसे फीचर्स शामिल होंगे।

इंजन और पावर

  • इंजन: 124.7cc, सिंगल सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड
  • पावर: लगभग 10.7 bhp
  • टॉर्क: 10.6 Nm
  • गियरबॉक्स: 5-स्पीड मैनुअल

खास तौर पर, इस बाइक को कंपनी ने i3S (Idle Stop-Start System) तकनीक के साथ पेश किया है, जो माइलेज को और बेहतर बनाएगी। कंपनी का दावा है कि Hero Glamour X एक लीटर पेट्रोल में लगभग 60-65 km तक का माइलेज देने में सक्षम होगी।

Hero Glamour X के डिज़ाइन को खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें मस्कुलर टैंक डिजाइन, शार्प LED हेडलाइट और डायनामिक ग्राफिक्स दिए गए हैं। सुरक्षा की बात करें तो बाइक में सिंगल-चैनल ABS, ट्यूबलेस टायर और बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम मिलेगा।

Glamour X Launch Buxar: लॉन्चिंग इवेंट में होगी स्टार्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस

बता दें की यह इवेंट सिर्फ टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में भी यादगार बनने वाला है। भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स जैसे की डिम्पल सिंह, अरविंद अकेला “कल्लू”, रितेश पांडेय और आर्यन बाबू अपनी शानदार प्रस्तुतियों से शाम को और भी खास बनाने वाले हैं।

बता दें कि इस लॉन्चिंग इवेंट (Glamour X Launch Buxar) में बतौर मुख्य अतिथि बक्सर जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह मौजूद रहेंगे। साथ ही पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य, उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय भी मंच की शोभा बढ़ाएंगे।

आयोजकों की तैयारी और अपील

इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए आयोजक माखन भोग हीरो, ओम शिव दुर्गा हीरो, मां वैष्णवी हीरो, मां प्रभावती हीरो और कमला हीरो ने सभी बक्सरवासियों को आमंत्रित किया है। हालांकि, भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।

गौरतलब है कि Hero Glamour पहले से ही देश की सबसे लोकप्रिय 125cc बाइक्स में शामिल है और Hero Glamour X इस सफलता को एक नया आयाम देने वाली है।

Hero Glamour X Launch कि कीमत और उपलब्धता

हालांकि कंपनी ने कीमत का आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं किया है, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹85,000 से ₹90,000 के बीच हो सकती है। संभावना है कि लॉन्चिंग के बाद बक्सर समेत पूरे बिहार और उत्तर प्रदेश के शो-रूम्स में इसकी बुकिंग शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:

बक्सर की धरती से नीतीश कुमार ने भरी हुंकार, 500 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये गलतियाँ, जानें विजयदशमी, घटस्थापना मुहूर्त, व्रत-पूजा विधि और जरूरी बातें

Pitru Paksha 2025: शुरू होने जा रहा है पूर्वजों का आशीर्वाद पाने का पावन पर्व पितृ पक्ष, जानें कब करें श्राद्ध और कैसे पाएं पितृ दोष से मुक्ति

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →