Buxar Illegal Arms Recovery: बक्सर में पिस्टल और देसी कट्टों के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार, नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की तैयारी

SP Shubham Arya addressing media on Buxar Illegal Arms Recovery
1 min read

Buxar Illegal Arms Recovery: बिहार के बक्सर जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन में बक्सर पुलिस ने देसी कट्टा, दो देसी पिस्टल और कई जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। यह कार्रवाई 29 जून को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे एक संभावित वारदात टाल दी गई।

मुनिम चौक पर क्यों रुकी बिना नंबर बाइक? पुलिस को मिला ऐसा सुराग जिसने सब बदल दिया

बक्सर शहर के मुनिम चौक के पास पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट की बाइक को रोका। बाइक सवार की पहचान रोहित कुमार यादव के रूप में हुई, जो औद्योगिक थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव का निवासी है। उसकी तलाशी के दौरान पुलिस को एक देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस मिले। पुलिस को पहले ही सूचना थी कि कुछ युवक हथियारों के साथ शहर में घूम रहे हैं और किसी पर हमला करने की साजिश कर सकते हैं।

पूछताछ में उजागर हुआ हथियार तस्करी का नेटवर्क

गिरफ्तार रोहित ने पूछताछ में बताया कि उसे हथियार घुनसारी गांव निवासी अरविंद सिंह ने दिए थे। बक्सर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अरविंद सिंह को भी धर दबोचा। अरविंद ने दो अन्य लोगों का नाम लिया—सुधीर राम (घुनसारी) और अमित पांडेय (शिवपुरी, बक्सर)। दोनों को गिरफ्तार कर उनसे दो देसी पिस्टल बरामद किए गए। लिहाजा यह मामला स्पष्ट संकेत देता है कि हथियार तस्करी का एक संगठित नेटवर्क जिले में सक्रिय है, जिसकी जड़ें गांवों तक फैली हैं।

बक्सर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 600 बोतल विदेशी शराब से लदी ट्रक बरामद, जांच में हो सकता है बड़ी साजिशों का खुलासा

एसपी शुभम आर्य का बड़ा खुलासा—’सिर्फ शुरुआत है, और भी नाम सामने आएंगे’

एसपी शुभम आर्य ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस कार्रवाई से कई अहम जानकारियाँ हाथ लगी हैं। गिरफ्तार अपराधियों में से एक, रोहित यादव का अपराध से पुराना नाता रहा है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर रही है और जल्दी ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

बक्सर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

Buxar Illegal arms recovery जैसी घटनाओं को देखते हुए यह साफ है कि जिले में बक्सर में अपराध की घटनाओं पर रोकथाम जरूरी है। इस मामले में बक्सर पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों पर इसी तरह कड़ी निगरानी रखी जानी चाहिए, ताकि शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

बक्सर में हथियार तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की तैयारी

बक्सर पुलिस की तेज़ कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अपराधियों के लिए कानून से बच निकलना अब नामुमकिन होता जा रहा है। अवैध हथियार रखने और सप्लाई करने वालों पर पुलिस की सख्त नजर बनी हुई है।

चार लोगों की गिरफ्तारी के साथ-साथ यह मामला एक संगठित नेटवर्क की ओर इशारा करता है, जो गांवों तक फैला हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ऐसे नेटवर्क नक्सली बेल्ट और बिहार-यूपी बॉर्डर के जरिए भी हथियारों की आपूर्ति करते रहे हैं, जिन पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है।


ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप और  WhatsApp चैनल से  — जय जगदंबा न्यूज – सच दिखाने का संकल्प


और पढ़ें…

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “Buxar Illegal Arms Recovery: बक्सर में पिस्टल और देसी कट्टों के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार, नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की तैयारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *