बक्सर: एसडीएम दफ्तर में हाई वोल्टेज ड्रामा, 6 पर FIR; SDM पर SC/ST एक्ट का केस

Buxar SDM Lawyers Clash
1 min read

बक्सर: गुरुवार दोपहर अनुमंडल कार्यालय में हुए हंगामे (Buxar SDM Lawyers Clash) के बाद अलग अलग मुकदमों ने मामला और गर्मा दिया है। खास बात यह है की एक तरफ अनुमंडल पदाधिकारी के अंगरक्षक ओमप्रकाश कुमार ने नगर थाने में अधिवक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई, वहीं दूसरी तरफ एसडीएम अविनाश कुमार के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत एक शिकायत भी अदालत में दी गई है जिस शिकायत का आवेदन जेल में बंद राम जी राम के परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है।

Buxar SDM Lawyers Clash: बक्सर के SDM ऑफिस में अधिवक्ताओं का हंगामा

गौरतलब है कि गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय पहुंचे लगभग 20 से 25 अधिवक्ताओं के समूह के साथ कार्यालय के अंदर कहा-सुनी और हंगामा हुआ। प्राथमिकी में आरोप है कि कुछ लोग गाली-गलौज करने लगे, मारपीट की कोशिश हुई और फोन भी झपटे गए। इस मामले में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष समेत छह अधिवक्ताओं के नाम एफआईआर में दर्ज किए गए हैं। बता दें की नगर थाना ने प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: चार साल की मासूम से स्कूल वैन में दुष्कर्म, पुलिस ने दाखिल की 50 पन्नों की चार्जशीट; ड्राइवर और स्कूल मैनेजर पर बड़ी कार्रवाई

हैरानी की बात तो ये है की जमानत से जुड़ा कदम तेज़ी से हुआ, यानि शुक्रवार को ही मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी देवेश कुमार की अदालत ने नामजद छह आरोपियों की जमानत मंजूर कर दी। जमानत मिलने के बाद अधिवक्ताओं की भीड़ ने कोर्ट परिसर में खुशी जाहिर की और मामले ने नया मोड़ ले लिया। हालाँकि प्राथमिकी और छानबीन जारी है, इसलिए पुलिस और न्यायालयिक प्रक्रिया पर पूरी नजर बनी रहनी है।

SDM अविनाश कुमार पर केस, अधिवक्ता बने गवाह

बता दें की जमानत के बाद उसी दौरान एक अलग मुकदमा भी दाखिल किया गया जिसमें एसडीएम अविनाश कुमार पर एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की माँग की गई है। यह शिकायत संतोष राम नामक व्यक्ति ने दर्ज कराई है, जो बताया जा रहा है कि जेल गए राम जी राम के भाई हैं। इस शिकायत में यह भी उल्लेख है कि कई गवाह वही अधिवक्ता बने हैं जो विवाद में जुड़ चुके हैं, जिससे इस मामले में राजनीतिक और सामाजिक संवेदनशीलता भी बढ़ गई है।


हालांकि सोशल मीडिया पर भी इस मामले का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ अधिवक्ताओं के समूह द्वारा एसडीएम के सुरक्षा गार्ड पर कथित हमले के दृश्य देखे जा सकते हैं। इस वायरल क्लिप ने घटना के सार्वजनिक ध्यान को और बढ़ा दिया है। स्थानीय स्तर पर दोनों पक्षों के बीच बयानबाज़ी जारी है और लोग मामले को लेकर बटते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार में 16.4 लाख लोगों के खाते में नीतीश कुमार ने भेजी 802.46 करोड़ की मदद, जानिए पूरी योजना और कैसे मिलेगा इसका फायदा

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →