चार साल की मासूम से स्कूल वैन में दुष्कर्म, पुलिस ने दाखिल की 50 पन्नों की चार्जशीट; ड्राइवर और स्कूल मैनेजर पर बड़ी कार्रवाई

Kidzee School Van Rape Case
1 min read

Kidzee School Van Rape Case: इंदिरानगर के किडजी स्कूल से जुड़ा यह मामला सुनकर हर माता पिता का दिल दहल जाएगा। जहां घर से स्कूल के लिए निकली चार साल की मासूम के साथ स्कूल वैन में दरिंदगी को अंजाम दिया गया है। बता दें कि पुलिस ने अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्राइवर और स्कूल प्रबंधक दोनों के खिलाफ 50 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में गवाहों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और पुख्ता सबूत शामिल किए गए हैं ताकि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

कैसे खुला दरिंदगी का राज

बता दें कि यह मामला (Kidzee School Van Rape Case) इंदिरानगर स्थित किडजी स्कूल से जुड़ा है। मासूम बच्ची रोजाना स्कूल की वैन से आती-जाती थी। घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने अपनी मां से प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की शिकायत की। बच्ची की मां ने तुरंत डॉक्टर को दिखाया और वहां से यह चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई कि बच्ची के साथ यौन शोषण हुआ है।

ये भी पढ़ें: बक्सर में शिक्षक का शर्मनाक वारदात, पहले छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर किया शोषण, फिर अवैध रूप से करवाया गर्भपात

ड्राइवर ने दी थी जान से मारने की धमकी

जांच के दौरान बच्ची ने इशारों में बताया कि वैन ड्राइवर अंकल ने सुबह स्कूल जाते समय उसके साथ मारपीट कर गंदा काम किया। बच्ची की बात सुनकर माता-पिता का दिल दहल गया। वहीं जब बच्ची की मां ने किडजी स्कूल पहुंचकर प्रबंधक से शिकायत की तो वहाँ भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस बीच घटना के आरोपी ड्राइवर ने धमकी भी दी कि अगर मामले की शिकायत की तो बच्ची को गायब कर जान से मार देगा और गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा।

पुलिस की कड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक पन्नों का चार्जशीट दाखिल

लखनऊ पुलिस ने Kidzee School Van Rape Case मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए 50 से अधिक पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। बता दें कि चार्जशीट में पीड़िता के बयान, गवाहों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए सबूत शामिल किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि केस को इतना पुख्ता बनाया गया है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

गौरतलब है कि इस घटना के बाद शहर में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठ खड़े हुए हैं और लोगों में गुस्सा है। अभिभावक मांग कर रहे हैं कि स्कूल प्रशासन पर भी कड़ी कार्रवाई हो।

ये भी पढ़ें: पैसों की लोभ में पुलिसकर्मी ने जहर देकर की पत्नी की हत्या, सरोज के नाम था 50 लाख का इंश्योरेंस और 61 लाख का लोन

बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल

गौरतलब है कि Kidzee School Van Rape Case सिर्फ एक परिवार नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी है। सवाल यह है कि बच्चों को स्कूल भेजना कितना सुरक्षित है? क्या स्कूल प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं? यह घटना बताती है कि हमें बच्चों की सुरक्षा को लेकर और सतर्क होने की जरूरत है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →