इस त्योहारी सीजन देश वासियों को मिला बड़ा तौफा! दूध, कपड़े, गाड़ी, इलेक्ट्रॉनिक्स; सब कुछ हो गया अब सस्ता

New GST Rates 2025
1 min read

New GST Rates: नवरात्र के पहले दिन यानी सोमवार से आम आदमी के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। आज यानी 22 सितंबर से रोजमर्रा की इस्तेमाल होने वाली 295 से ज्यादा चीजें सस्ती हो गई हैं। बता दें कि यह कमी गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) की दरों में बदलाव की वजह से आई है। इसका सीधा फायदा मध्यम वर्ग के साथ-साथ किसानों और कारोबारियों को भी मिलने वाला है।

किन-किन चीजों पर मिलेगी राहत? (New GST Rates impact)

अब टीवी, एसी, कार, स्कूटर जैसे बड़े खर्चे से लेकर दूध-दही, कपड़े-जूते और दवाइयों तक पर पहले के मुकाबले कम टैक्स लगेगा। इससे बाजार में इन चीजों की कीमतें कम हुई हैं। गौरतलब है कि सरकार ने कुल 453 आइटम्स पर जीएसटी दरों में बदलाव किया है, जिनमें से 413 आइटम्स पर टैक्स की दर घटाई गई है।

हालांकि, New GST Rates का असर सिर्फ शहरी मध्यम वर्ग तक ही सीमित नहीं है बलकि इससे किसानों और छोटे उद्यमियों को भी काफी फायदा होगा।

  • खाद्य पदार्थ: रोजाना इस्तेमाल होने वाले कई खाद्य पदार्थ अब पहले से कम दाम पर मिलेंगे।
  • कृषि क्षेत्र: किसानों के लिए खाद और कृषि उपकरणों पर जीएसटी कम होने से खेती की लागत में कमी आएगी।
  • टेक्सटाइल और फुटवियर: कपड़े और जूते जैसे आम सामान भी सस्ते हुए हैं।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहन: मिडिल-क्लास फैमिली की आकांक्षा से जुड़े प्रोडक्ट्स जैसे टीवी, एसी, दोपहिया वाहन और कारों पर भी टैक्स की दर में कमी की गई है। इससे इनकी खरीदारी आसान होगी।

ये भी पढ़ें: कारों की कीमतों में मारुति ने की बड़ी कटौती, Alto K10 से Grand Vitara तक 1 लाख से अधिक का डिस्काउंट

अब कितना लगेगा टैक्स? (New GST Rates List)

जीएसटी के नए स्लैब को समझना अब ज्यादा आसान हो गया है। अब मुख्य तौर पर सिर्फ दो स्लैब रह गए हैं, 5% और 18%। हालांकि, कुछ चुनिंदा आइटम्स पर 40% का एक अलग स्लैब भी है, जिसमें गुटखा, सिगरेट और बड़ी कारें जैसी लक्जरी चीजें शामिल हैं।

आइए, समझते हैं कि किन आइटम्स पर टैक्स की दर (New GST Rates) कैसे बदली गई है:

  • 257 आइटम्स पर पहले 12% जीएसटी लगता था, अब उन पर सिर्फ 5% जीएसटी लगेगा।
  • 38 आइटम्स पर अब शून्य (%) जीएसटी लगेगा, जबकि पहले 12% टैक्स था।
  • 58 आइटम्स पर 18% की जगह अब सिर्फ 5% जीएसटी लगेगा।

इसके अलावा, कुछ चीजें महंगी भी हुई हैं। जैसे, कोल्ड ड्रिंक्स (पेप्सी, कोक) पर अब 40% जीएसटी लगेगा, जिससे उनकी कीमतें बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट पर बिकेंगे Royal Enfield के 350cc बाइक, मिलेगा भारी डिस्काउंट और EMI ऑप्शन

कारोबार पर क्या पड़ेगा असर? (Business Boost)

इस बदलाव का असर सिर्छ उपभोक्ताओं तक ही सीमित नहीं है। खुदरा कारोबारियों को उम्मीद है कि नवरात्र के सीजन से लेकर दिसंबर तक शॉपिंग का माहौल बना रहेगा। उन्हें अनुमान है कि इससे उनकी बिक्री में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। चीजों के सस्ते होने से लोगों की खरीदारी की शक्ति बढ़ेगी, जिससे पूरे बाजार को गति मिलने की उम्मीद है।

साफ है कि जीएसटी दरों में यह बदलाव आम आदमी के लिए एक तरह से ‘उपहार’ साबित होगा। त्योहारों के इस मौसम में यह कदम न सिर्फ जेब पर भारी पड़ने वाले खर्चों में राहत देगा, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार देगा।

ये भी पढ़ें: शुरू हो गया Xiaomi का Diwali Sale, स्मार्टफोन पर ₹10,000 की छूट; Tablet और Gadgets पर 60% तक का धमाकेदार डिस्काउंट

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →