नवरात्रि में सोने की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड! जानें 29 सितंबर को 22 और 24 कैरेट सोने और चांदी का रेट

Gold Price 29 September 2025
1 min read

Gold Price 29 September 2025: नवरात्रि के इस पावन अवसर पर सोने की कीमतों ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालाकी, सोने के भाव लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन निवेशक और शुभचिंतक इसे शुभ समय मानकर खरीदारी कर रहे हैं। खास बात है की दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,15,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। आइये जानते हैं सोमवार, 29 सितंबर 2025 को देशभर में सोने-चांदी का क्या रेट रहा।

Gold Price 29 September 2025: देशभर में सोने की कीमतों का हाल

गौरतलब है की नवरात्रि में सोने की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। 29 सितंबर 2025 को सोने का भाव पिछले हफ्ते की तुलना में लगभग 500 रुपये महंगा हुआ। जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की स्थिति, आर्थिक अनिश्चितताएं और सुरक्षित निवेश की चाहत ने सोना महंगा कर दिया है।

मुख्य शहरों में सोने का रेट:

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,05,9901,15,620
मुंबई1,05,8401,15,470
लखनऊ1,05,9901,15,620
जयपुर1,05,9901,15,620
पटना1,05,9901,15,470
भुवनेश्वर1,05,8401,15,470
कोलकाता1,05,8401,15,470
बेंगलुरु1,05,3101,15,040

खास बात है की नवरात्रि के समय सोना खरीदना शुभ माना जाता है, जिससे बाजार में तेजी और बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें: इस त्योहारी सीजन सोना-चांदी के कीमतों में आ सकती है जबरदस्त तेजी, चांदी छू सकती है 1,70,000 का आंकड़ा, सोना भी जाएगा 1.20 लाख पार

Silver Price Today: चांदी की कीमतें और भविष्य की संभावनाएँ

बता दें की 29 सितंबर 2025 को चांदी का भाव 1,48,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है और विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह जल्द ही 1,50,000 रुपये के स्तर को पार कर सकता है। हालाकी, चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति, डॉलर के मूल्य में बदलाव और घरेलू मांग से सीधे प्रभावित हो रहा है।

खास बात यह है कि निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प की तलाश में सोने और चांदी दोनों में निवेश कर रहे हैं। गौरतलब है कि त्योहारों और नवरात्रि जैसे शुभ अवसरों पर चांदी की मांग बढ़ जाती है, जिससे इसके भाव में और तेजी देखने को मिल सकती है। इसलिए अगर आप निवेश की सोच रहे हैं तो यह समय बाजार की स्थिति पर नजर रखते हुए निर्णय लेने का सही अवसर है।

ये भी पढ़ें: क्या आपका खरीदा गहना भी है नकली, इन तरीकों से घर बैठे करें सोने के शुद्धता की पहचान; नहीं होगा लाखों का नुकसान

बड़े शहरों में सोने-चांदी की कीमतों का हाल

बता दें की दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर, कोलकाता और भुवनेश्वर जैसे बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव में मामूली अंतर देखा जा रहा है, जो निवेशकों के लिए निर्णय आसान बनाता है। दिल्ली और जयपुर में 24 कैरेट सोना लगभग 1,15,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि मुंबई, कोलकाता और भुवनेश्वर में यह 1,15,470 रुपये के आसपास है।

22 कैरेट सोना भी शहरों में लगभग 1,05,840 से 1,05,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच है। विशेषज्ञों का कहना है कि नवरात्रि जैसे शुभ अवसर पर सोने और चांदी में निवेश सुरक्षित और लाभकारी माना जाता है, हालाकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की स्थिति और वैश्विक आर्थिक हालात भाव में उतार-चढ़ाव ला सकते हैं।

गौरतलब है की चांदी की कीमतें भी तेजी दिखा रही हैं और जल्द ही 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को छू सकती हैं। इसलिए निवेशकों को सावधानीपूर्वक निवेश करना चाहिए और सोने-चांदी के भाव पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: इस त्योहारी सीजन घर लाइए अपनी पसंदीदा TVS बाइक और स्कूटर, मिलेगा ₹9,600 का डिस्काउंट; देखें सभी मॉडल्स के नए दाम

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →