अब बैंक में पैसे नहीं हैं तो क्या हुआ? UPI Circle से आसानी से कर पाएंगे पेमेंट, जानिए खूबीयां और इस्तेमाल करने का तरीका

UPI Circle Payment With Zero Balance
1 min read

UPI Payment With Zero Balance: डिजिटल इंडिया के इस दौर में पेमेंट सिस्टम लगातार स्मार्ट होता जा रहा है। हाल ही में BHIM UPI ऐप ने UPI Circle नाम का नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए अब आप अपने बैंक अकाउंट में जीरो बैलेंस होने के बावजूद भी UPI पेमेंट कर सकते हैं। बता दें, यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके अकाउंट में अक्सर पैसे नहीं रहते।

UPI Circle क्या है?

UPI Circle असल में भरोसे पर आधारित फीचर है। इसके तहत आप किसी परिवार या दोस्त को यह अधिकार दे सकते हैं कि वे आपके अकाउंट से तय लिमिट के भीतर पेमेंट कर सकें। उदाहरण के लिए, अगर आप किसी करीबी को 2000 रुपये तक की लिमिट देते हैं, तो वह व्यक्ति इस सीमा के भीतर किसी को भी पेमेंट कर सकता है।

गौरतलब है कि हर ट्रांजैक्शन के लिए मैन्युअल परमिशन भी सेट की जा सकती है। इसका मतलब यह है कि आप पूरी तरह से नियंत्रण में रहते हैं कि कौन और कितनी रकम तक लेन-देन कर सकता है। इस तरह यह फीचर न केवल आसान है बल्कि सुरक्षित भी है।

ये भी पढ़ें: देशभर में खुलेंगे 72,300 EV चार्जिंग स्टेशन, मिलेगा 80% सब्सिडी,जानें पूरी गाइडलाइन

बुजुर्गों और छात्रों के लिए सबसे आसान डिजिटल पेमेंट फीचर

यह सुविधा खास तौर पर बुजुर्गों, छात्रों और उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके अकाउंट में अक्सर पैसे नहीं रहते। इमरजेंसी में तुरंत पेमेंट करने के लिए यह सुविधा बेहद मददगार साबित होती है। हालाकी कई लोग सोचते हैं कि बिना पैसे के पेमेंट करना संभव नहीं है, लेकिन UPI Circle इस भ्रम को तोड़ता है।

इसका भरोसेमंद और सीमित ट्रांजैक्शन मॉडल इसे सभी के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद बनाता है। गौरतलब है कि डिजिटल ट्रांजैक्शन के इस दौर में ऐसे फीचर्स से न केवल जीवन आसान होता है, बल्कि इमरजेंसी में तुरंत वित्तीय मदद भी मिल जाती है।

UPI Circle से पेमेंट कैसे करें (UPI Payment With Zero Balance)

UPI Circle फीचर इस्तेमाल करना बेहद आसान है। नीचे स्टेप-बाय-स्टेप तरीका दिया गया है:

  1. BHIM UPI ऐप खोलें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  2. UPI Circle विकल्प पर क्लिक करें।
  3. भरोसेमंद लोगों को जोड़ें और तय करें कि वे कितने रुपये तक लेन-देन कर सकते हैं।
  4. हर ट्रांजैक्शन के लिए अपनी मंजूरी की शर्त जोड़ें।
  5. अंत में UPI PIN डालकर कन्फर्म करें।

इस प्रक्रिया के बाद आप आसानी से बिना बैलेंस के भी पेमेंट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: WhatsApp को टक्कर देने आया भारतीय मैसेजिंग ऐप Arattai, जानें इसकी खासियत और फीचर

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →