भारत में बनेगा Google का सबसे बड़ा AI Hub, सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से की मुलाकात, 15 अरब डॉलर निवेश की घोषणा

Sundar Pichai Confirms 15 Billion Dollars Investment for Google AI Hub India
1 min read

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत में कंपनी के अब तक के सबसे बड़े एआई हब (AI Hub) की योजना साझा की, जो आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थापित (Google AI Hub India) किया जाएगा। पिचाई ने बताया कि यह हब अमेरिका के बाहर गूगल का सबसे बड़ा Artificial Intelligence Base होगा।

Google AI Hub India: पांच साल में 15 अरब डॉलर का निवेश

बता दें कि Google AI Hub India के साथ गूगल ने अगले पांच वर्षों में भारत में 15 अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है। यह कदम भारत में एआई क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हो सकता है। खास तौर पर इस एआई हब की खासियत यह होगी कि इसमें गीगावाट-स्तरीय कंप्यूटिंग क्षमता, एक नया अंतरराष्ट्रीय सबसी गेटवे और बड़े पैमाने पर ऊर्जा अवसंरचना शामिल होगी।

यह हब न केवल तकनीकी विकास में मदद करेगा बल्कि देश में डिजिटल सेवाओं के नए युग की शुरुआत करेगा। सुंदर पिचाई ने कहा कि गूगल का यह एआई बेस भारत को “एआई-संचालित भविष्य” की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद करेगा और यह हब देश में उद्योग, स्टार्टअप्स और डेवलपर्स के लिए अवसरों के द्वार खोलेगा।

ये भी पढ़ें: अमेरिका और चीन के बीच फिर गर्माया व्यापार युद्ध, ट्रंप ने ड्रैगन पर लगाया 100% टैरिफ, 1 नवंबर से लागू

सुंदर पिचाई का एक्स पर बयान

बता दें कि गूगल और आंध्र प्रदेश सरकार के बीच समझौते पर हस्ताक्षर होते ही सुंदर पिचाई ने X (Twitter) पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा की – “इस पहल के माध्यम से हम भारत में अपनी उद्योग-अग्रणी प्रौद्योगिकी को उद्यमों और उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाएंगे, एआई नवाचार को तेज करेंगे और देशभर में विकास को गति देंगे।”

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने इस AI Data Center Campus के लिए अदानी समूह (Adani Group) के साथ साझेदारी की है। यह सहयोग न केवल निवेश के लिहाज से बल्कि तकनीकी दृष्टिकोण से भी बेहद अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: भारत पर मंडरा रहा है नया खतरा, अमेरिका देने जा रहा है पाकिस्तान को घातक AMRAAM Missile

‘विकसित भारत 2047’ विजन के तहत भारत बनेगा AI पावरहाउस

कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि यह प्रोजेक्ट भारत सरकार के ‘Viksit Bharat 2047’ Vision के अनुरूप है। इसका उद्देश्य एआई-आधारित सेवाओं के विस्तार को गति देना और भारत को वैश्विक स्तर पर एआई शक्ति के रूप में स्थापित करना है। गूगल का मानना है कि यह पहल भारत और अमेरिका दोनों के लिए आर्थिक और सामाजिक अवसरों को बढ़ाएगी और एआई क्षमता में एक नई पीढ़ीगत क्रांति की शुरुआत करेगी।

बता दें कि गूगल का यह बड़ा कदम न सिर्फ भारत के तकनीकी भविष्य को नई दिशा देगा, बल्कि यह भारत को वैश्विक एआई हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा। आने वाले वर्षों में यह प्रोजेक्ट देश के युवाओं और टेक उद्योग के लिए रोजगार और नवाचार के नए अवसर लेकर आएगा।

ये भी पढ़ें: अरविंद श्रीनिवास बने भारत के सबसे युवा अरबपति, AI से बनाई 21,190 करोड़ की संपत्ति

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →