Google यूजर्स को बड़ा झटका! अब फ्री में नहीं मिलेगा 15GB स्टोरेज? नए नियम से यूजर्स परेशान

Google Account Storage Policy: अब फ्री में नहीं मिलेगा 15GB स्टोरेज? गूगल के नए बदलाव से यूजर्स में बढ़ी टेंशन
1 min read

Google Account Storage Policy: गूगल अकाउंट इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब नए यूजर्स को पहले की तरह सीधे 15GB फ्री स्टोरेज नहीं मिल सकती। दावा किया जा रहा है कि ज्यादा स्टोरेज पाने के लिए मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन जरूरी होगा। इस बदलाव के बाद जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फोटोज इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के बीच सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर क्या है गूगल का नया नियम और किन लोगों पर पड़ेगा इसका सबसे ज्यादा असर, जानिए पूरी डिटेल।

नए गूगल अकाउंट पर मिल सकता है सिर्फ 5GB स्टोरेज

गूगल अकाउंट बनाने वाले यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ लोगों को नया अकाउंट सेटअप करते समय ऐसा नोटिफिकेशन मिला, जिसमें बताया गया कि अब अकाउंट के साथ केवल 5GB मुफ्त स्टोरेज दी जाएगी। वहीं ज्यादा स्टोरेज पाने के लिए जीमेल, गूगल फोटोज और गूगल ड्राइव में मोबाइल नंबर जोड़ने की बात कही गई है।

बता दें कि अभी तक गूगल हर नए यूजर को सीधे 15GB फ्री क्लाउड स्टोरेज देता था, जिसका इस्तेमाल लोग फोटो, वीडियो, ईमेल और जरूरी फाइल्स सेव करने के लिए करते हैं। हालांकि गूगल ने अभी तक इस बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स सामने आने के बाद टेक यूजर्स के बीच हलचल जरूर बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: लैपटॉप की दुनिया में तहलका मचाने आ गया Googlebook, फीचर्स ऐसे जो पहले नहीं देखे होंगे

पहले क्या था गूगल का नियम?

कई सालों से गूगल अपने नए यूजर्स को जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फोटोज के लिए सीधे 15GB फ्री स्टोरेज देता आ रहा था। यही वजह रही कि लोग बड़ी संख्या में एंड्रॉयड फोन और गूगल की सेवाओं का इस्तेमाल करने लगे। जहां दूसरी कंपनियां सीमित क्लाउड स्टोरेज देती हैं, वहीं गूगल की 15GB फ्री सुविधा यूजर्स के लिए काफी राहत भरी मानी जाती थी।

लेकिन अब अगर बिना मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन सिर्फ 5GB स्टोरेज मिलने का नियम लागू होता है, तो इसका सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ सकता है जो अलग-अलग काम के लिए कई गूगल अकाउंट इस्तेमाल करते हैं।

क्या बिना मोबाइल नंबर के नहीं बनेगा गूगल अकाउंट?

गूगल अकाउंट बनाते समय मोबाइल नंबर वेरिफाई करने का ऑप्शन पहले से मिलता है, जहां यूजर्स ओटीपी डालकर अपना नंबर कन्फर्म करते हैं। हालांकि कई लोग बिना नंबर के भी पुरानी ईमेल आईडी या दूसरे तरीकों से अकाउंट बना लेते थे। अब नई रिपोर्ट्स आने के बाद लोगों के बीच कंफ्यूजन बढ़ गया है कि क्या आगे बिना मोबाइल नंबर के नया गूगल अकाउंट बनाना मुश्किल हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: AMOLED डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ NoiseFit Halo 3 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी

फिलहाल गूगल की तरफ से इस पर पूरी तरह साफ जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिन यूजर्स के पास एक से ज्यादा एक्टिव सिम हैं, वे अलग-अलग नंबर इस्तेमाल करके ज्यादा स्टोरेज का फायदा ले सकते हैं।

बता दें कि आज जीमेल, गूगल फोटोज और गूगल डॉक्यूमेंट्स जैसी सेवाएं लगभग हर स्मार्टफोन यूजर की रोजमर्रा की जरूरत बन चुकी हैं, इसलिए गूगल की नई स्टोरेज पॉलिसी को लेकर चर्चा लगातार बढ़ती जा रही है।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →

One thought on “Google यूजर्स को बड़ा झटका! अब फ्री में नहीं मिलेगा 15GB स्टोरेज? नए नियम से यूजर्स परेशान

Comments are closed.