बिहार के सियासत में मैथिली ठाकुर की एंट्री, BJP उम्मीदवार बनकर इस जगह से लड़ेंगी चुनाव

Maithili Thakur BJP Candidate From Alinagar Seat Bihar Assembly Election 2025
1 min read

Maithili Thakur BJP Candidate: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) की गर्मी अब धीरे-धीरे तेज होती जा रही है। हर दल अपने-अपने पत्ते खोलने लगा है। इसी बीच एक बड़ी खबर आई है की प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर अब आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई हैं और वो चुनाव भी लड़ने वाली हैं।

दिलीप जायसवाल ने दिलाई बीजेपी की सदस्यता (Maithili Thakur BJP Candidate)

बता दें कि बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने खुद मैथिली ठाकुर को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया कि मैथिली अब अलीनगर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगी (Maithili Thakur BJP candidate Alinagar)। यह सीट इस बार चर्चा में रहेगी क्योंकि यहाँ मुकाबला अब केवल राजनीतिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक छवि से भी जुड़ गया है।

गौरतलब है कि मैथिली ठाकुर बिहार की सांस्कृतिक पहचान का चेहरा मानी जाती हैं। उनकी गायकी और सादगी ने लाखों दिल जीते हैं। ऐसे में बीजेपी ने उन्हें टिकट देकर एक बड़ा सियासी दांव खेला है।

ये भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी, कई नेताओं के कटे टिकट, जानिए कौन कहां से उतरेगा मैदान में

कौन हैं मैथिली ठाकुर?

मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को हुआ था, यानी वह अभी मात्र 25 वर्ष की हैं। उनका मूल निवास मधुबनी (बिहार) है, लेकिन वह लंबे समय से दिल्ली के नजफगढ़ में रह रही हैं। उनके पिता रमेश ठाकुर खुद एक संगीत शिक्षक हैं और मैथिली के गुरु भी हैं। उनकी मां पूजा ठाकुर गृहिणी हैं, जबकि उनके दो भाई ऋषभ ठाकुर और अयाची ठाकुर भी संगीत में पारंगत हैं। ये तीनों भाई-बहन अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से देशभर में लोकप्रिय हैं।

संगीत से राजनीति तक का सफर

खास तौर पर मैथिली ठाकुर को पहचान तब मिली जब उन्होंने ‘Rising Star’ जैसे रियलिटी शो में हिस्सा लिया था। हालांकि वह विनर नहीं बन सकीं, लेकिन अपनी आवाज़ और विनम्र स्वभाव से सबका दिल जीत लिया। अब जब उन्होंने राजनीति की राह पकड़ी है, तो लोगों में उत्सुकता है कि क्या वह बिहार की जनता का दिल राजनीति में भी वैसे ही जीत पाएंगी, जैसे अपने सुरों से जीता था।

ये भी पढ़ें: बिहार NDA में सीट बंटवारे पर सुलह! BJP-JDU बराबरी पर, चिराग को 29 सीटें, जानिए किसे कितना मिला

BJP के लिए क्यों अहम है Maithili Thakur का शामिल होना

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मैथिली ठाकुर की लोकप्रियता सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं है। देशभर में उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। बीजेपी उन्हें ‘युवा और सांस्कृतिक चेहरा’ बनाकर पेश कर सकती है, जो पार्टी को युवाओं और महिलाओं के बीच नया आधार दे सकता है। हालांकि अब देखना होगा कि क्या मैथिली अपनी लोकप्रियता को वोट में तब्दील कर पाएंगी या नहीं।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “बिहार के सियासत में मैथिली ठाकुर की एंट्री, BJP उम्मीदवार बनकर इस जगह से लड़ेंगी चुनाव”

Comments are closed.