दिवाली से पहले परिणीति चोपड़ा के घर आया नन्हा सा मेहमान, देखिये कैसे कपल ने अपने पहले बच्चे का किया स्वागत

Raghav Chadha and Parineeti Chopra baby boy announcement
1 min read

Parineeti Chopra Baby: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा परिणीति चोपड़ा और उनके पति, आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। रविवार को परिणीति और राघव ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत नोट शेयर करते हुए लिखा, “He’s finally here! Our baby boy.” इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार लग गई है।

अस्पताल से पहले की तैयारी और पारिवारिक खुशी

बता दें कि Parineeti Chopra baby के जन्म से कुछ घंटे पहले ही खबर आई थी कि परिणीति को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खास पल में उनके पति राघव चड्ढा पूरे समय उनके साथ रहे। दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी दोस्त भी अस्पताल पहुँच चुके थे, ताकि इस सुखद क्षण के साक्षी बन सकें। छोटी दिवाली के मौके पर आई इस खुशखबरी ने माहौल को और भी खास बना दिया।

गौरतलब है कि अगस्त 2025 में परिणीति और राघव ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जब उन्होंने सफेद-गोल्ड केक की तस्वीर के साथ लिखा था “Our little universe… on its way.” उस पोस्ट में कपल ने प्यार भरे अंदाज़ में एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें वे पार्क में हाथों में हाथ डाले टहलते नजर आए थे, मानो अपने आने वाले नए सफर की शुरुआत कर रहे हों।

ये भी पढ़ें: क्रिकेटर KL Rahul ने खरीदा MG कंपनी का लग्जरी इलेक्ट्रिक कार, जानिए इसके कीमत, फीचर्स और रेंज

सेलिब्रिटी प्रतिक्रियाएँ और सोशल मीडिया पर प्यार

परिणीति चोपड़ा और राघव के बेटे के जन्म (Parineeti Chopra baby) की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। बॉलीवुड सितारों से लेकर फैंस तक, सभी ने इस प्यारे कपल को शुभकामनाओं से भर दिया। इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर “#ParineetiChopraBaby” ट्रेंड करने लगा, और हर कोई इस खुशखबरी पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है।


ये भी पढ़ें: क्या ज्योति सिंह बनेंगी काराकाट की नई उम्मीदवार? निर्दलीय चुनाव लड़ने की चर्चा तेज

हालाकि, कपल ने अब तक अपने बच्चे का नाम या फोटो साझा नहीं की है, लेकिन फैन्स की बेसब्री साफ झलक रही है। बता दें, परिणीति और राघव ने पहले ही इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था कि “अब हमारे पास सब कुछ है” और सच में, अब उनके लिए यह पल सब कुछ बन गया है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें