बक्सर में 12 साल की बच्ची से हैवानियत की कोशिश, लोगों की सजगता से बची मासूम

Minor Molestation Buxar Dumraon Incident
1 min read

Minor Molestation Buxar: लोक आस्था का महापर्व छठ जहां पूरे देश में आस्था और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है, वहीं बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर एक युवक ने 12 साल की मासूम बच्ची के साथ घिनौनी हरकत का प्रयास किया।

मोहल्लेवालों की सतर्कता से बची मासूम (Minor Molestation Buxar)

यह घटना (Minor Molestation Buxar) उस वक्त हुई जब मोहल्ले के लोग छठ की तैयारी में व्यस्त थे। आरोपी युवक ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने गैराज में ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। हालांकि, आसपास के लोगों ने युवक द्वारा बच्ची को गैराज की ओर ले जाते हुए देख लिया था, जिसके बाद शोर मचाना शुरू कर दिया और मौके पर एकत्र हो गए।

ये भी पढ़ें: बक्सर में पूर्व वार्ड पार्षद पर जानलेवा हमला, मंदिर जाते समय अज्ञात हमलावरो ने किया लोहे की रॉड से वार

तभी आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जाते-जाते लोगों के गुस्से का भी शिकार हुआ। लिहाजा लोगों की सतर्कता के चलते युवक अपनी हेवानियत को अंजाम नहीं दे सका।

पुलिस ने दर्ज की FIR, आरोपी की तलाश में जुटी टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दिया। डुमरांव एसडीपीओ पोलत्स कुमार ने बताया कि बच्ची के माता-पिता की शिकायत दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

स्थानीयों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में गुस्सा और आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे। हालांकि, राहत की बात है कि लोगों की तत्परता और एकजुटता से बच्ची सुरक्षित है। बक्सर प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि न्याय के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बक्सर को मिला बड़ा तोहफा! अब Buxar और Patna के बीच सिर्फ 30 रुपये में करीये सुपरफास्ट ट्रेन का यात्रा; जानें स्टॉपेज और पूरा शेड्यूल

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →