1xBet सट्टेबाजी केस में ED की बड़ी कार्रवाई, सुरेश रैना और शिखर धवन की 11 करोड़ की संपत्ति जब्त

Suresh Raina Shikhar Dhawan Assets Seized
1 min read

Suresh Raina Shikhar Dhawan Assets Seized: भारत के दो दिग्गज क्रिकेटरों Suresh Raina और Shikhar Dhawan के नाम इन दिनों सुर्खियों में हैं। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बेटिंग ऐप्स से जुड़े एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दोनों खिलाड़ियों की कुल ₹11.14 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है।

Suresh Raina और शिखर धवन कि करोड़ों की संपत्ति जब्त

प्रवर्तन निदेशालय ने सट्टेबाजी से जुड़े एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटरों सुरेश रैना और शिखर धवन की कुल ₹11.14 करोड़ की संपत्तियां जब्त (Suresh Raina Shikhar Dhawan Assets Seized) की हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रैना के नाम पर ₹6.64 करोड़ के म्यूचुअल फंड निवेश, जबकि धवन की ₹4.5 करोड़ की अचल संपत्ति को ईडी ने अटैच किया है।

ED की जांच में सामने आया सट्टेबाजी कनेक्शन

यह कदम 1xBet और उसके सहयोगी ऐप्स 1xBat तथा 1xBat Sporting Lines से जुड़ी जांच का हिस्सा है। जांच में पता चला कि ये प्लेटफॉर्म्स भारत में बिना अनुमति ऑनलाइन सट्टेबाजी सेवाएं चला रहे थे और भारतीय यूज़र्स को टारगेट बनाकर अवैध कारोबार कर रहे थे। खास बात यह है कि रैना और धवन ने इन्हीं विदेशी कंपनियों के साथ एंडोर्समेंट डील्स साइन की थीं, जिनके जरिए इन ऐप्स को प्रमोट किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: इंडिया की जीत के बाद Pakistan ने मनाया जश्न, शाहिद अफरीदी ने निकाली ‘विक्ट्री रैली’ तो मोहसिन नक़वी ने उठाई ट्रॉफी

बताया गया है कि इन डील्स से प्राप्त राशि को विदेशी ट्रांजैक्शन्स की परतों (layering) के जरिये भारत लाया गया, ताकि पैसे के असली स्रोत को छिपाया जा सके। ईडी ने इस रकम को “प्रोसीड्स ऑफ क्राइम” यानी अपराध से कमाई गई अवैध आय बताया है।

1000 करोड़ से ज्यादा का मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क

ईडी की जांच में यह भी सामने आया कि 1xBet भारत में करीब 6,000 फर्जी खातों (mule accounts) के ज़रिए बेटिंग नेटवर्क चला रहा था। इन खातों के माध्यम से यूज़र्स से जुटाए गए पैसे को कई पेमेंट गेटवे के जरिए घुमाया गया, ताकि पहचान छिपी रहे। ईडी ने जब चार प्रमुख पेमेंट गेटवे पर छापे मारे तो वहां से ₹4 करोड़ से ज्यादा की रकम 60 बैंक खातों में फ्रीज़ की गई। एजेंसी के मुताबिक, अब तक सामने आई कुल धनशोधन (money laundering) राशि ₹1,000 करोड़ से अधिक है।

ED की चेतावनी – “ऑनलाइन सट्टेबाजी से बचें”

ईडी ने आम जनता को चेतावनी दी है कि ऑनलाइन बेटिंग और जुआ ऐप्स से दूर रहें, क्योंकि ये न केवल आर्थिक नुकसान कराते हैं बल्कि गंभीर कानूनी मुसीबतों में भी फंसा सकते हैं। एजेंसी ने कहा कि,

ऐसे ऐप्स के ज़रिए अवैध पैसे की हेराफेरी, धोखाधड़ी और अपराध वित्तपोषण जैसी गतिविधियां बढ़ रही हैं। ED ने लोगों को आगाह किया कि अगर कोई जानबूझकर ऐसी गतिविधियों में शामिल पाया गया, तो उसे 7 साल तक की जेल हो सकती है।

ये भी पढ़ें: हर रात 2-3 करोड़ का बिजनेस करता है शिल्पा शेट्टी का Bastian, लग्ज़री कार में आते हैं लोग और खर्च करते हैं लाखों!

हालांकि सुरेश रैना और शिखर धवन की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन ईडी की यह कार्रवाई (Suresh Raina Shikhar Dhawan Assets Seized) क्रिकेट जगत और फैंस दोनों के लिए चौंकाने वाली है। आगे की जांच जारी है और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इस पूरे नेटवर्क की और परतें खुलेंगी।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →