हर रात 2-3 करोड़ का बिजनेस करता है शिल्पा शेट्टी का Bastian, लग्ज़री कार में आते हैं लोग और खर्च करते हैं लाखों!

Shilpa Shetty Bastian Restaurant Earning
1 min read

Shilpa Shetty Bastian Restaurant Earning: शिल्पा शेट्टी का मुंबई स्थित रेस्टोरेंट Bastian इन दिनों चर्चा में है। लेखक और सोशलाइट शोभा दे ने हाल ही में Mojo Story पर इस रेस्टोरेंट की जबरदस्त लोकप्रियता का खुलासा किया। उनके अनुसार, यह रेस्टोरेंट हर रात 2 से 3 करोड़ रुपये का कारोबार करता है। खास तौर पर वीकेंड पर यह कारोबार 3 करोड़ तक पहुंच जाता है।

21,000 स्क्वायर फीट में फैला लग्ज़री रेस्टोरेंट – Shilpa Shetty Bastian Restaurant Earning

मुंबई का लग्ज़री रेस्टोरेंट Bastian आजकल चर्चा का केंद्र बना हुआ है। शोभा दे ने बताया कि जब उन्होंने खुद इस रेस्टोरेंट में जाकर वहाँ का माहौल देखा, तो वे हैरान रह गईं। करीब 21,000 स्क्वायर फीट में फैले इस रेस्टोरेंट से पूरे शहर का 360° व्यू नजर आता है। हर रात यहाँ 1,400 से ज्यादा लोग आते हैं, जिनके लिए दो शिफ्टों में बैठने की व्यवस्था होती है।

लिहाजा रेस्टोरेंट का टर्नओवर 2 से 3 करोड़ रुपये प्रति रात (Shilpa Shetty Bastian Restaurant Earning) तक पहुँच जाता है। खास बात यह है कि दादर जैसी पारंपरिक जगह पर भी लोग Lamborghini और Aston Martin जैसी महंगी कारों में पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें: अब बैंक में पैसे नहीं हैं तो क्या हुआ? UPI Circle से आसानी से कर पाएंगे पेमेंट, जानिए खूबीयां और इस्तेमाल करने का तरीका

शोभा दे के मुताबिक, हर टेबल पर लाखों रुपये का खर्च होता है और कई लोग प्रीमियम टकीला की बोतलें ऑर्डर करते दिखे। वह बताती हैं कि वहाँ मौजूद ज्यादातर लोग उनके लिए अजनबी थे, लेकिन रेस्टोरेंट की शानो-शौकत देखकर वे खुद भी दंग रह गईं।

Shilpa Shetty की साझेदारी और कानूनी विवाद

शिल्पा शेट्टी ने साल 2019 में रंजीत बिंद्रा के साथ मिलकर रेस्टोरेंट ब्रांड Bastian की साझेदारी की थी। आज उनके पास इस ब्रांड में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और वह देशभर में कई प्रीमियम रेस्टोरेंट्स की सह-मालिक हैं। खास बात यह है कि Shilpa Shetty खुद को भारत की अग्रणी रेस्टोरेंट उद्यमियों में से एक मानती हैं।

हालांकि, इस सफलता के बीच वह और उनके पति राज कुंद्रा एक कानूनी विवाद में फंसे हैं। उन पर करीब 60.48 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी का आरोप है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में उनके विदेश यात्रा की अनुमति को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि पहले उन्हें 60 करोड़ रुपये की राशि जमा करनी होगी, तभी उन्हें अमेरिका या अन्य देशों में अपने रेस्टोरेंट कारोबार के विस्तार की अनुमति दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें: PM E-Drive Yojna: देशभर में खुलेंगे 72,300 EV चार्जिंग स्टेशन, मिलेगा 80% सब्सिडी,जानें पूरी गाइडलाइन

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →