खत्म होने वाला है बक्सर का सबसे बड़ा जाम? विधायक आनंद मिश्रा ने खुद संभाली इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज की कमान!

Buxar Itarhi ROB Construction Update
1 min read

Buxar Itarhi ROB Construction Update: बक्सर शहर में हर सुबह लगने वाला भारी जाम लोगों की रोज़मर्रा की जिंदगी का सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुका है। खास बात यह है कि इस जाम की जड़ बने इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहा रेल ओवर ब्रिज (ROB) एक बार फिर तेजी से सुर्खियों में है। नए विधायक आनंद मिश्रा के हस्तक्षेप के बाद लोगों में उम्मीद जगी है कि शायद वर्षों पुरानी समस्या अब खत्म होने की कगार पर है।

एक बार फिर चर्चा में आया बक्सर का इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग

गौरतलब है कि जिले का इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग लंबे समय से शहर में जाम का सबसे बड़ा कारण रहा है। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, अभिभावकों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। अभिभावक बताते हैं कि कई बार तो वाहन 30 मिनट तक फंसे रहते हैं, जिससे बच्चों का समय पर स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

इसी बीच इटाढ़ी जाने वाले रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहा 950 मीटर लंबा आरओबी (Buxar Itarhi ROB) एक बार फिर चर्चा में है। बता दें कि इस परियोजना की नींव पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने रखी थी और इसकी कुल लागत 26 करोड़ 40 लाख 40 हजार रुपये निर्धारित है।

ये भी पढ़ें: सोहनी पट्टी में चली गोली, लॉज विवाद में राहुल पाल घायल; आरोपी भोला मिश्रा फायरिंग करते हुए फरार

इस ओवरब्रिज का सहायक ढांचा लगभग 90 प्रतिशत तैयार हो चुका है और सुपर स्ट्रक्चर में भी अच्छी प्रगति दर्ज की गई है। रेलवे की ओर से ट्रैक वाले हिस्से का लगभग 90% काम पूरा हो चुका है। Buxar Itarhi ROB की कुल चौड़ाई 12 मीटर होगी, जिसमें 7.5 मीटर सड़क और दोनों ओर 1.5 मीटर चौड़े फुटपाथ बनाए जा रहे हैं।

विधायक आनंद मिश्रा ने संभाली कमान

नव-निर्वाचित बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्रा ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अब वह इस परियोजना को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने वाले हैं। उन्होंने कहा की,

लोगों की परेशानी मैं भली-भांति समझता हूँ। सबसे पहले मैं इसकी वर्तमान स्थिति की पूरी रिपोर्ट लूंगा और फिर विभागीय अधिकारियों से कहूँगा कि काम में तेजी लाएँ। इटाढ़ी आरओबी और चौसा आरओबी दोनों मेरे लिए प्राथमिकता में रहेंगे।

विधायक ने यह भी कहा कि वह स्वयं मौके का निरीक्षण करेंगे। जहां भी कोई बाधा होगी, उसे दूर कराने के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 150 से ज़्यादा एनकाउंटर करने वाले IPS आनंद मिश्रा को BJP ने दिया टिकट, ब्राह्मण बहुल सीट पर कांटे की टक्कर

स्थानीय लोगों में उम्मीद – “अगर जनप्रतिनिधि आगे आएंगे तो काम होगा तेज़”

स्थानीय अभिभावक इस अपडेट को राहत की खबर मान रहे हैं। उनका कहना है कि अगर जनप्रतिनिधि खुद आगे आएंगे तो काम तेजी से आगे बढ़ना तय है। अभिभावक सोनू राय कहते हैं,

हर दिन बच्चों को जाम में फंसा देखना मुश्किल होता है। अब जब विधायक ने कहा है कि वह खुद दखल देंगे, तो उम्मीद जगी है कि आरओबी जल्द पूरा होगा।

वहीँ कई अन्य लोगों ने भी कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद माहौल बदला है और उम्मीद है कि पुराने अधूरे प्रोजेक्ट अब गति पकड़ेंगे।

कब तक पूरा होगा Buxar Itarhi ROB का निर्माण?

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक माहौल बदल चुका है। बदलते हालातों में अब यह परियोजना एक बार फिर प्राथमिकता में आती दिख रही है। हालाकि अभी तक निर्माण पूरा होने की कोई आधिकारिक संभावित तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि विधायक की अधिकारियों के साथ बैठक कब होती है और क्या बड़े फैसले लिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें: बक्सर में 12 साल की बच्ची से हैवानियत की कोशिश, लोगों की सजगता से बची मासूम

शहरवासियों की मुख्य मांग यही है कि वर्षों से लंबित Buxar Itarhi ROB जल्द तैयार हो, ताकि जिले को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “खत्म होने वाला है बक्सर का सबसे बड़ा जाम? विधायक आनंद मिश्रा ने खुद संभाली इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज की कमान!”

Comments are closed.