क्या मेजर मोहित शर्मा पर आधारित है रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’, भाई ने सुनाई उस दिन की खौफनाक सच्चाई

Mohit Sharma Dhurandhar: क्या मेजर मोहित शर्मा के अंडरकवर मिशन पर आधारित है रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’?
1 min read

Mohit Sharma Dhurandhar Movie: रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म धुरंधर अपने रिलीज़ से पहले ही चर्चा में है। फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर ने दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है। खास बात है कि सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है कि ये फिल्म देश के वीर मेजर मोहित शर्मा की जिंदगी से प्रेरित हो सकती है, जिन्होंने कश्मीर में आतंकियों के बीच इफ्तिखार भट्ट बनकर अंडरकवर ऑपरेशन चलाया था।

हालाकि निर्माताओं ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन मेजर मोहित शर्मा के भाई मधुर शर्मा ने हाल ही में एक बातचीत में उनके अंडरकवर मिशन की असली कहानी सुनाई, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए।

कैसे मोहित शर्मा ने कश्मीर में बनाई थी पहचान?

बता दें कि साल 2004 में कश्मीर में रहकर मेजर मोहित शर्मा ने स्थानीय लोगों से ऐसा भरोसा और जुड़ाव बनाया कि कोई भी उनकी असली पहचान तक नहीं पहुँच सका। खास बात है कि इस मिशन के बारे में परिवार को कई साल बाद पता चला। मधुर शर्मा के मुताबिक, मोहित को एक सुराग मिला कि दो संदिग्ध लोग एक घर में अक्सर आते-जाते हैं। इसी जानकारी पर उन्होंने उन दोनों तक पहुँचने की योजना बनाई।

ये भी पढ़ें: भारत का नयोमा एयरबेस चीन की हर चाल पर पड़ेगा भारी, 13,700 फीट पर बना दुनिया का सबसे ऊंचा Fighter Base

दो हफ्ते तक बने ‘नौकर’

इसके बाद वह पूरे दो हफ्ते तक उनके लिए खाना बनाने, घर का काम करने, कावा तैयार करने और लकड़ी लाने जैसे काम करते रहे, मानो वह उनका नौकर हों, जबकि हर कदम एक गहरी योजना का हिस्सा था। शुरू में आतंकी उनके सामने कुछ नहीं बोलते थे, लेकिन धीरे-धीरे मोहित ने उन्हें ऐसा यकीन दिलाया कि वे उसे अपना ही साथी समझने लगे।

मोहित ने खुद को ऐसा व्यक्ति बताया जिसकी फैमिली को सरकार से अन्याय झेलना पड़ा। ये कहानी सुनकर आतंकी उन्हें अपने जैसा पीड़ित समझने लगे। गौरतलब है कि मोहित उस दौरान अपने पास कोई हथियार भी नहीं रखते थे, क्योंकि छोटी-सी गलती भी उनकी पहचान उजागर कर सकती थी।

ये भी पढ़ें: ₹65,400 करोड़ में 1,100 फाइटर जेट इंजन खरीदेगा भारत, जानिए AMCA प्रोजेक्ट और 2035 तक IAF की खतरनाक प्लानिंग

मिशन वाले दिन क्या हुआ?

मिशन वाले दिन की कहानी सच में किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी। मधुर बताते हैं कि उस सुबह मोहित ने आतंकियों को कावा पिलाया और जब वे अपने होने वाले हमले की तैयारी में थे, मोहित ने साथ चलने की जिद की। लेकिन जब उन्होंने मना किया, तो मोहित ने उन्हें उनकी ही बंदूक पकड़ाते हुए कहा “अगर दो हफ्ते बाद भी भरोसा नहीं तो यहीं मुझे गोली मार दो।”

उनकी ये बात सुनकर दोनों आतंकी पूरी तरह उनके अहम पर विश्वास करने लगे। जैसे ही मौका मिला, मोहित ने मेज पर रखी पिस्तौल उठाई, दो गोलियां चलाईं और दोनों को वहीं ढेर कर दिया। इसके बाद वे आराम से बैठकर अपना कावा खत्म करते रहे और फिर टीम को संदेश भेजा “साहब आ जाओ, काम पूरा हो गया है।”

दरवाज़ा टूटते ही सामने दिखा हैरान कर देने वाला नज़ारा

अधिकारियों को जैसे ही संदेश मिला, वे तुरंत दरवाज़ा तोड़कर कमरे में घुसे और अंदर का नज़ारा देखकर दंग रह गए। वहाँ मेजर मोहित शर्मा आराम से बैठकर कावा पी रहे थे, जैसे कुछ हुआ ही न हो। एक अधिकारी तो मुस्कुराकर बोल पड़ा “तू पागल है क्या?” मधुर बताते हैं कि पूरा वाकया इतना अविश्वसनीय था कि बिल्कुल किसी फ़िल्म के रोमांचक दृश्य जैसा लग रहा था।

ये भी पढ़ें: रश्मिका और विजय की शादी की डेट आई सामने, उदयपुर में होगा शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग

Mohit Sharma Dhurandhar: क्या सच में मेजर मोहित शर्मा की कहानी से जुड़ी है ‘धुरंधर’?

फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर देखने के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं कि रणवीर सिंह का किरदार बिल्कुल उसी जाबांज अंडरकवर मिशन जैसा लगता है, जैसा असल जिंदगी में मेजर मोहित शर्मा (Mohit Sharma Dhurandhar) ने अंजाम दिया था।

हालाकि यह सिर्फ लोगों का अंदाज़ा है, लेकिन मेजर मोहित शर्मा की बहादुरी और बलिदान किसी भी बड़े एक्शन ड्रामा को प्रेरणा दे सकते हैं। बता दें कि मेजर मोहित शर्मा 2009 में शहीद हो गए थे और 2010 में उन्हें देश के सर्वोच्च शौर्य सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →