अब हफ्ते में एक इंजेक्शन से कंट्रोल होगी डायबिटीज, जानें Ozempic Injection की कीमत, खुराक और असर

अब हफ्ते में एक इंजेक्शन से कंट्रोल होगी डायबिटीज, जानें Ozempic Injection की कीमत, खुराक और असर
1 min read

Ozempic Injection: डायबिटीज के मरीज लंबे समय से जिस इंजेक्शन का इंतजार कर रहे थे, वो आखिरकार भारत में आ गया है। खास बात है कि दुनियाभर में चर्चित दवा Ozempic को अब भारतीय बाजार में भी उतारा गया है। हालाकि इसकी कीमत को लेकर पहले ही चर्चा गर्म थी, लेकिन लॉन्च के बाद असली आंकड़े सामने आ गए हैं।

गौरतलब है कि Ozempic Injection एक ऐसी दवा है जिसे हर हफ्ते सिर्फ एक बार लेना होता है और कई देशों में इसे वजन घटाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता रहा है।

भारत में Ozempic Injection की कीमत और उपलब्ध खुराकें

डेनमार्क की दवा कंपनी Novo Nordisk ने भारत में अपनी मशहूर Ozempic (Semaglutide) दवा लॉन्च कर दी है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने इसे तीन खुराकों,  0.25 mg, 0.5 mg और 1 mg में उपलब्ध कराया है।

शुरुआती डोज की कीमत

बता दें कि इसकी शुरुआती 0.25 mg खुराक की कीमत ₹2,200 प्रति सप्ताह तय की गई है। वहीं मासिक आधार पर कंपनी ने तीनों डोज की कीमतें भी जारी की हैं:

  • 0.25 mg: ₹8,800 प्रति माह
  • 0.5 mg: ₹10,170 प्रति माह
  • 1 mg: ₹11,175 प्रति माह

खास बात है कि यह इंजेक्शन हफ्ते में सिर्फ एक बार लिया जाता है, इसलिए इसके साइड इफेक्ट्स और परिणाम पर दुनिया भर में काफी रिसर्च हुई है। गौरतलब है कि CDSCO ने अक्टूबर 2025 में इस दवा को भारत में टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए मंजूरी दी।

ये भी पढ़ें: थकान, गैस, पेट निकलना… ये सब Fatty Liver के संकेत हो सकते हैं, अपनाएं डॉक्टरों द्वारा बताए गए आसान उपाय, 28 दिन में लिवर करेंगे डिटॉक्स

अमेरिकी FDA के अनुसार Ozempic Injection डाइट और एक्सरसाइज के साथ मिलकर ग्लाइसेमिक कंट्रोल सुधारने में मदद करती है।

Ozempic Injection के फायदे

Ozempic Injection के दो बड़े फायदे बताए गए हैं:

  • ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद
  • हृदय रोग वाले डायबिटिक मरीजों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम कम करना

हालाकि डॉक्टर लगातार चेतावनी देते रहे हैं कि इसे वजन घटाने के लिए बिना सलाह के लेना गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। कई रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि Ozempic का असर वजन घटाने पर भी दिखता है। इसका सक्रिय तत्व Semaglutide शरीर में पाए जाने वाले हार्मोन GLP-1 की तरह काम करता है।

भूख कम करके वजन पर असर

  • यह मस्तिष्क को संकेत देता है कि पेट भर गया है
  • खाने की क्रेविंग कम करता है
  • हाई कैलोरी फूड से दूरी बनाए रखने में मदद करता है

बता दें कि पाचन की प्रक्रिया को धीमा करने के कारण लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। इससे कुल कैलोरी सेवन कम होता है और धीरे-धीरे वजन में कमी आती है।

ये भी पढ़ें: शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है फिटकरी, जानिए इसके 5 आसान और असरदार घरेलू उपयोग

ब्लड शुगर पर नियंत्रण

ओज़ेम्पिक अग्न्याशय को इंसुलिन रिलीज करने में मदद करता है और ग्लूकागन स्तर को कम करता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता। इसी वजह से टाइप-2 डायबिटीज मरीजों में इसका उपयोग काफी लोकप्रिय है।

भारत में क्यों खास है Ozempic Injection?

  • Ozempic Injection दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली एंटी-डायबिटिक दवाओं में शामिल है
  • वजन घटाने के दावे की वजह से इसकी वैश्विक मांग बढ़ी
  • कई देशों में इसकी कमी भी देखने को मिली
  • भारत में बड़ी डायबिटीज आबादी के कारण Ozempic Injection गेम-चेंजर माना जा रहा है

हालाकि विशेषज्ञ साफ कहते हैं कि बिना डॉक्टर की रेगुलर मॉनिटरिंग के यह दवा इस्तेमाल नहीं की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें: बीमारी छोटी हो या बड़ी, सब पर असर दिखाता है गिलोय, जाने इसके फायदे और सावधानीया

Jai Jagdamba News Whatsapp

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी दवा, फिटनेस प्रोग्राम या डाइट में बदलाव से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →