बक्सर में लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 15 कंपनियां देंगी सीधी नौकरी, जानिए पूरी डिटेल

Buxar Rojgar Mela 2025: बक्सर में लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 15 कंपनियां देंगी सीधी नौकरी, जानिए पूरी डिटेल
1 min read

Buxar Rojgar Mela 2025: बक्सर जिले के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और सीधे कंपनियों के सामने इंटरव्यू देना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। खास बात है कि बिहार सरकार की पहल पर बक्सर में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जा रहा है, जहां एक साथ कई बड़ी कंपनियां युवाओं को नौकरी का मौका देंगी।

कब और कहां लगेगा बक्सर रोजगार मेला 2025?

बक्सर में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला 2025 का आयोजन 18 दिसंबर 2025, गुरुवार को किया जा रहा है, जो सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। यह मेला किला मैदान, बक्सर सदर में लगेगा, जहां बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की उम्मीद है। ये आयोजन जीविका (JEEViKA) के तहत बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बिहार द्वारा किया जा रहा है।

खास बात है कि इस मेले में युवाओं को सीधी भर्ती का मौका मिलेगा, यानी किसी एजेंट या ऑनलाइन आवेदन की जरूरत नहीं होगी। कंपनियों के प्रतिनिधि मौके पर ही इंटरव्यू लेकर चयन करेंगे। हालाकी उम्र सीमा तय है, लेकिन योग्यता के अनुसार अलग-अलग पदों पर युवाओं को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें: रेलवे में 22 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Buxar Rojgar Mela 2025: 15 बड़ी कंपनियों में मिलेगा नौकरी का मौका

Buxar Rojgar Mela 2025 में युवाओं के लिए रोजगार के कई बड़े विकल्प मौजूद होंगे, जहां कुल 15 नामी कंपनियां सीधे भर्ती करेंगी। खास बात है कि इस मेले में TATA Motors ऑटोमोबाइल सेक्टर से लेकर Larsen & Toubro (L&T) जैसी बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी तक शामिल हैं।

वहीं Zomato और E-Com Express (Blinkit) जैसी डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स कंपनियां भी युवाओं को अवसर देंगी। इसके अलावा 2COMS Consulting, Vision India, AISECT, SIS Securities, Team Royal जैसी कंपनियां सिक्योरिटी, मल्टी सेक्टर और ट्रेनिंग से जुड़े पदों पर भर्ती करेंगी।

माइक्रोफाइनेंस और सोशल सेक्टर में रुचि रखने वालों के लिए Utkarn Small Microfinance Bank, Youth 4 Job Foundation, Navbharat Fertilizer, Shivshakti Marketing और Yong Brand Apparel भी मौके लेकर आ रही हैं। कुल मिलाकर, यह रोजगार मेला अलग-अलग सेक्टर में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक शानदार प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: बक्सर: डीएम साहिला ने किया चौसा पॉवर प्लांट का विशेष निरीक्षण, रोजगार से लेकर प्रदूषण तक दिए कड़े निर्देश

योग्यता और सैलरी

बता दें कि Buxar Rojgar Mela 2025 में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता बहुत ज्यादा कठिन नहीं रखी गई है, जहां 5वीं पास से लेकर 12वीं पास और ITI किए हुए युवा आवेदन के योग्य हैं, वहीं उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष तय की गई है, जिससे अधिकतर युवा इसका लाभ उठा सकें।

चयन होने पर युवाओं को ₹10,000 से ₹20,000 प्रति माह तक की सैलरी मिलने की संभावना है, जबकि कुछ पदों पर इससे बेहतर CTC भी ऑफर की जा सकती है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।

प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की भी सुविधा

इस रोजगार मेले में युवाओं को केवल नौकरी का मौका ही नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की पूरी तैयारी भी कराई जाएगी। मेले में निःशुल्क पंजीकरण, फ्री प्रशिक्षण और करियर मार्गदर्शन की सुविधा मिलेगी, जिससे युवा इंटरव्यू की बेहतर तैयारी कर सकें।

इसके साथ ही बैंकिंग और माइक्रोफाइनेंस से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी जाएगी। प्रशिक्षण के लिए DDU-GKY, Infobelly और Axis Bank जैसे प्रतिष्ठित ट्रेनिंग सेंटर शामिल रहेंगे। हालाकी हर युवा को तुरंत नौकरी मिलना तय नहीं है, लेकिन सीधे कंपनियों तक पहुंच बनना अपने आप में बड़ा मौका है।

ये भी पढ़ें: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, ₹56,000 तक सैलरी, देखें पूरी जानकारी

Buxar Rojgar Mela 2025 में आने वाले युवाओं को अपना बायोडाटा, आधार कार्ड की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और शैक्षणिक प्रमाण पत्र जरूर साथ लाने होंगे, ताकि मौके पर ही प्रक्रिया पूरी की जा सके।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →