बक्सर: 13 मई को ITI परिसर में लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 28 हजार तक मिलेगा सैलरी

Buxar Rozgar Mela 2026: बक्सर ITI में 13 मई को रोजगार मेला, 900 पदों पर भर्ती
1 min read

Buxar Rozgar Mela 2026: बक्सर के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अगर आप 10वीं या ITI पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो 13 मई आपके लिए खास दिन साबित हो सकता है। बक्सर ITI में रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है, जहां देश की तीन बड़ी कंपनियां सैकड़ों पदों पर भर्ती करेंगी। चयन प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त रहेगी, ऐसे में यह मौका हाथ से जाने न दें।

बक्सर आईटीआई में लगेगा बड़ा रोजगार मेला

बक्सर शहर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI फील्ड) में 13 मई को कैंपस प्लेसमेंट सह रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है, जिससे युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। यह कार्यक्रम बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की देखरेख में कराया जाएगा।

इस मेले में देश की तीन बड़ी कंपनियां शामिल होंगी, जहां युवाओं को नौकरी पाने का अच्छा अवसर मिलेगा। बता दें कि पूरी चयन प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी और किसी भी अभ्यर्थी से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इससे बक्सर और आसपास के युवाओं को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: 14 मई को शुक्र करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, जानिए कौन होगा मालामाल और किसे रहना होगा सावधान

तीन दिग्गज कंपनियां देंगी नौकरी का मौका

इस रोजगार मेले में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि हीरो मोटोकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड, डिक्सन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और जय भारत मारुति लिमिटेड जैसी नामी कंपनियां भर्ती करने पहुंचेंगी। हीरो मोटोकॉर्प हरिद्वार के लिए 300 पदों पर चयन करेगी, जिसमें 18 से 26 साल के उम्मीदवार भाग ले सकेंगे।

चयनित युवाओं को 24,933 रुपये सीटीसी और 17,247 रुपये हाथ में वेतन मिलेगा। वहीं डिक्सन टेक्नोलॉजीज नोएडा के लिए 100 पदों पर भर्ती करेगी, जहां 18 से 30 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस कंपनी में चुने गए उम्मीदवारों को 28,948 रुपये सीटीसी और 24,104 रुपये हाथ में सैलरी मिलेगी।

इसके अलावा जय भारत मारुति लिमिटेड अहमदाबाद के लिए ऑनलाइन माध्यम से 500 पदों पर चयन करेगी, जिसमें 18 से 32 साल तक के युवा शामिल हो सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को 22 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, Air Force में निकली भर्ती, ₹63,200 तक सैलरी

कौन कर सकता है आवेदन?

इस रोजगार मेला में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने कम से कम दसवीं और आईटीआई पास किया हो। अच्छी बात यह है कि इसमें लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने इच्छुक युवाओं से कहा है कि वे 13 मई को सुबह 10 बजे तक संस्थान परिसर जरूर पहुंच जाएं।

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो और सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लेकर आना होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह बेहतरीन मौका माना जा रहा है।

Jai Jagdamba News Whatsapp