बक्सर: मंदिर के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, देखते ही देखते सब जलकर खाक

Buxar Car Fire Incident Near Brahmeshwar Nath Temple
1 min read

Buxar News: बिहार के बक्सर जिले से शुक्रवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के समीप सड़क किनारे खड़ी एक कार अचानक धधक उठी (Buxar Car Fire Incident)। देखते ही देखते आग इतनी भयावह हो गई कि कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। यह घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है।

सड़क किनारे खड़ी थी कार, अचानक लगी आग

बता दें की यह चौंकाने वाली घटना उस वक्त हुई जब कार मालिक अपने पूरे परिवार के साथ धार्मिक अवसर पर मंदिर के अंदर शांतिपूर्वक दर्शन-पूजन कर रहे थे, तभी बाहर अचानक शोर-शराबा सुनाई दिया और जब परिवार ने बाहर निकलकर देखा तो उनकी कार आग की लपटों में घिरी हुई थी।

ये भी पढ़ें: बक्सर में लग्जरी कार से पकड़ी गई 500 लीटर विदेशी शराब, अंधेरे का फायदा उठाकर ड्राइवर फरार

स्थानीय लोगों के अनुसार, कार ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी थी। जिसमे से पहले धुआं उठता दिखा और कुछ ही पलों में आग तेज हो गई, जिससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। चश्मदीदों का कहना है कि,

आग लगने की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है, लेकिन कार कुछ ही मिनटों में पूरी तरह धधक उठी। लोग आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कोई पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका।

बलिया निवासी पंकज चौरसिया की थी जली हुई कार

जानकारी के मुताबिक यह कार उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नंगवा गांव निवासी पंकज कुमार चौरसिया की थी, जो अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए आए थे। अचानक हुई इस अनहोनी ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया और मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें: एक बार फिर बक्सर आ रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 12 विकास योजनाओं की होगी समीक्षा

पुलिस को दी गई सूचना, मौके पर पहुंची टीम

बक्सर के ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर स्थानीय लोगों ने जैसे ही कार में आग लगते देखा, तुरंत पुलिस को सूचना दी। खास बात है की घटनास्थल के पास ही थाना होने के कारण पुलिस टीम जल्दी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने मामले को बतौर सनहा दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार में रखा कोई कीमती सामान या जरूरी कागजात सुरक्षित हैं या नहीं और आग से कितनी आर्थिक क्षति हुई है। इस अप्रत्याशित घटना (Buxar Car Fire Incident) ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में कुछ देर के लिए दहशत फैला दी, हालाकी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें: बक्सर में 22 किलो गांजा जब्त, बंगाल नंबर कार से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दो को दबोचा

स्थानीय लोगों का कहना है कि,

अगर आग थोड़ी देर पहले या बाद में लगती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →