बक्सर में देसी कट्टे से फायरिंग, मनमन तिवारी गिरफ्तार, 6 जिंदा कारतूस और बाइक बरामद

Buxar Desi Katta Firing Case - बक्सर में देसी कट्टे से फायरिंग
1 min read

Buxar News: बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मामूली विवाद अचानक हिंसा में बदल गया और बक्सर में देसी कट्टे से फायरिंग की घटना सामने आ गई। एकडाढ़ हीरा के डेरा गांव में गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।

गौरतलब है कि ग्रामीणों ने बिना घबराए बहादुरी दिखाई और हथियार के साथ एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। हालाकी आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गांव वालों की सतर्कता से उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

आपसी विवाद से शुरू हुआ मामला, बुला लिए गए पांच और युवक

बता दें कि बक्सर में देसी कट्टे से फायरिंग की यह घटना एक छोटे से आपसी विवाद से शुरू हुई थी। गांव में मोनू यादव और राहुल तिवारी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो शुरुआत में सामान्य लग रही थी, लेकिन देखते ही देखते मामला बिगड़ गया। हालाकी हालात संभलते, उससे पहले राहुल तिवारी ने अपने पक्ष में पांच और युवकों को गांव में बुला लिया।

ये भी पढ़ें: बक्सर: मंदिर के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, देखते ही देखते सब जलकर खाक

इसके बाद राहुल तिवारी और उसके साथ आए युवक गोलू यादव के साथ मारपीट करने लगे, जिससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान मनमन तिवारी ने अचानक देसी कट्टे से गोली चला दी, जो गोलू यादव के पास से गुजर गई और वह बाल-बाल बच गया। गोली की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और डर के मारे लोग घरों से निकलकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

ग्रामीणों की सतर्कता से मनमन तिवारी गिरफ्तार

फायरिंग की घटना के बाद जैसे ही गांव वालों को भनक लगी, वे मौके पर दौड़ पड़े, जिसे देख राहुल तिवारी और उसके साथ आए अन्य युवक डर के मारे भागने लगे, हालाकी हड़बड़ी में मनमन तिवारी भाग नहीं सका और ग्रामीणों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 1 देसी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया, जिसके बाद बिना देर किए उसे ब्रह्मपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: बक्सर में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, कट्टा और कारतूस संग पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

पुलिस ने घटनास्थल से तीन बाइक भी जब्त की हैं, जिनके बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी इन्हीं बाइकों से गांव पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीणों के पहुंचते ही घबरा कर उन्हें वहीं छोड़कर फरार हो गए। आरोपी युवक हथियार और कारतूस के साथ आए थे, जिससे यह मामला पूरी तरह सुनियोजित प्रतीत होता है।

थानाध्यक्ष का बयान, आरोपी जेल भेजा गया

इस मामले को लेकर ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि,

गोलू यादव की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक से पूछताछ और जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस घटना में शामिल फरार अन्य युवकों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

हालाकी जांच अभी जारी है, लेकिन पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें: बक्सर में हुई अनोखी शादी, हेलीकॉप्टर से बारात लेकर दुल्हा पहुंचा दुल्हन के घर, बचपन का सौख किया पुरा

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →