40 करोड़ का ऑफर, फिर भी साफ इनकार! सुनील शेट्टी के इस फैसले पर गर्व करता है देश

Suniel Shetty Tobacco Ad Controversy Rejects 40 Crore Ads
1 min read

Suniel Shetty Tobacco Ad Controversy: बॉलीवुड में जब करोड़ों के ऐड ऑफर मिलते हों, तो उन्हें ठुकराना आसान नहीं होता। खासकर तब, जब बात तंबाकू या शराब जैसे हाई-पैसे वाले ब्रांड्स की हो। बता दें कि जहां कई बड़े सितारे ऐसे विज्ञापनों को लेकर ट्रोलिंग झेलते रहे हैं, वहीं बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं की उन्होंने ये फैसला क्यों लिया और ऊनका क्या कहना है इस पूरे विवाद पर?

सुनील शेट्टी ने क्यों ठुकराया तंबाकू ऐड?

सुनील शेट्टी उन चुनिंदा बॉलीवुड एक्टर्स में से हैं, जिन्होंने कभी तंबाकू ब्रांड्स का विज्ञापन नहीं किया। खास बात है कि इसके लिए उन्हें करोड़ों रुपये का ऑफर भी मिला था। PeepingMoon के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने इस फैसले के पीछे की वजह साफ-साफ बताई।

सुनील शेट्टी ने कहा,

मैं अपनी सेहत का आभारी हूं। मेरे शरीर ने ही मुझे फिल्म बिजनेस में मौका दिया। अगर मैं इसे अपनी पूजा स्थली न समझूं, तो ये खुद से नाइंसाफी होगी।

ये भी पढ़ें: AA 23 में दिखेगा Allu Arjun का अब तक का सबसे खतरनाक अवतार, अनाउंसमेंट वीडियो ने मचाया तहलका

हालांकि उन्होंने यह भी माना कि पैसे की जरूरत हर किसी को होती है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनसे समझौता नहीं किया जा सकता।

बच्चों और विरासत को लेकर क्या बोले सुनील शेट्टी?

आगे बात करते हुए सुनील शेट्टी ने अपने परिवार का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह सोचना होता है कि वह अपने बच्चों के लिए कैसी विरासत छोड़कर जाएंगे। उन्होंने कहा,

आज मैं बॉक्स ऑफिस पर रेलेवेंट न भी रहूं, फिर भी 17-20 साल के लड़के-लड़कियां मुझे इतना प्यार और सम्मान देते हैं। ये कमाल की बात है।

उनका मानना है कि गलत ब्रांड्स से जुड़कर वह अपने बच्चों और परिवार की छवि पर दाग नहीं लगाना चाहते।

40 करोड़ के ऑफर का किया साफ इनकार

सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई, जब सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि उन्हें 40 करोड़ रुपये का तंबाकू ऐड ऑफर हुआ था।
उन्होंने कहा,

मुझे 40 करोड़ का तंबाकू ऐड ऑफर हुआ। मैंने उनसे कहा, क्या तुम्हें लगता है मैं फंस जाऊंगा? मैं नहीं फंसूंगा।

ये भी पढ़ें: मजेदार किस्से और नए ट्विस्ट के साथ आ रहा है पंचायत सीजन 5, जानें रिलीज़ डेट, प्लेटफॉर्म और कास्ट

हालांकि उन्होंने माना कि शायद उस समय पैसों की जरूरत थी, लेकिन फिर भी उन्होंने साफ मना कर दिया। उनके मुताबिक, यह फैसला उनके बच्चों अहान, अथिया और राहुल से जुड़ा था।

बॉलीवुड और तंबाकू ऐड्स की पुरानी बहस

बॉलीवुड में तंबाकू और शराब से जुड़े ब्रांड्स का प्रचार करना कोई नई बात नहीं है और इसके बदले सितारों को मोटी रकम भी मिलती है, लेकिन इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। कुछ कलाकार इसे अपने पेशे का हिस्सा मानते हैं, वहीं बड़ी संख्या में लोग सवाल उठाते हैं कि क्या सिर्फ पैसों के लिए सेहत से जुड़ी चीजों का प्रचार करना सही है।

गौरतलब है कि सुनील शेट्टी से पहले भी कई सितारे ऐसे विज्ञापनों से दूरी बना चुके हैं, जबकि अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे बड़े नामों को पान मसाला के प्रचार को लेकर सोशल मीडिया पर भारी नाराज़गी झेलनी पड़ी।

ये भी पढ़ें: क्या पवन सिंह ने कर ली तीसरी शादी? महिमा सिंह की मांग देख फैंस हुए हैरान

फिटनेस के लिए पहचाने जाने वाले अक्षय कुमार को लेकर फैंस का कहना था कि उन्हें चबाने वाले तंबाकू का विज्ञापन नहीं करना चाहिए। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में पैसों का खेल हमेशा हावी रहता है, लेकिन सुनील शेट्टी का यह फैसला आज के दौर में युवाओं के लिए एक सकारात्मक संदेश और प्रेरणा बन सकता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp