बक्सर के मोस्ट वांटेड अपराधी राजा दुबे को STF ने पटना से किया गिरफ्तार, 3 हत्याओं मे है आरोपी

Buxar Most Wanted Criminal Raja Dubey Arrested
1 min read

Buxar Wanted Raja Dubey Arrested: बक्सर में अपराध की दुनिया से जुड़ी एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से फरार चल रहा जिले का मोस्ट वांटेड अपराधी राजा दुबे आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया है। यह गिरफ्तारी बिहार एसटीएफ ने पटना से की है। बता दें कि राजा दुबे पर हत्या जैसे संगीन मामलों के आरोप हैं और उसकी तलाश पुलिस को लंबे समय से थी।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

बिहार STF की टीम को गुप्त सूचना मिलने के बाद राजा दुबे पर लगातार नजर रखी जा रही थी और तकनीकी मदद से उसकी लोकेशन ट्रैक की गई, जिसके बाद पटना के सगुना मोड़ इलाके से उसे दबोच लिया गया। जैसे ही गिरफ्तारी की खबर मिली, बक्सर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और एक विशेष टीम आरोपी को लेने के लिए पटना रवाना हो गई।

ये भी पढ़ें: बक्सर में नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत, गर्दन पर मिले रस्सी के निशान, पति गिरफ्तार

इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि खुद बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने की है और उन्होंने इसे जिले की कानून व्यवस्था के लिए बड़ी कामयाबी बताया है।

राजा दुबे का अपराधीक नेटवर्क

इटाढ़ी थाना क्षेत्र के सिकटोना गांव का रहने वाला राजा दुबे बक्सर जिले में तीन हत्याओं के आरोपों को लेकर लंबे समय से पुलिस के रडार पर रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह राजद मजदूर सेल के नेता अर्जुन यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताया जाता है और इस वारदात के बाद ही वह बक्सर छोड़कर फरार हो गया था।

हालाकी पुलिस ने उसे पकड़ने की लगातार कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया, जिसके चलते आखिरकार उसका नाम STF को सौंपा गया। राजा दुबे का नाम कमलदह के पास प्रॉपर्टी डीलर हृदय यादव की हत्या में भी सामने आया था, जिससे पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। इन हाई-प्रोफाइल हत्याकांडों के कारण वह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना रहा।

ये भी पढ़ें: जमीन घोटाला मामले पर वैष्णवी ग्रुप चेयरमैन प्रदीप राय का बड़ा पलटवार, पूर्व विधायक के आरोपों को बताया बेबुनियाद

इतना ही नहीं, उसका आपराधिक इतिहास सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं बताया जा रहा, बल्कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिससे उसके अंतरराज्यीय अपराधी नेटवर्क की आशंका और गहरी हो जाती है।

गिरफ्तारी से बचने के लिए बदलता रहा ठिकाने

पुलिस सूत्रों का कहना है कि,

गिरफ्तारी से बचने के लिए राजा दुबे लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा और कभी बिहार तो कभी उत्तर प्रदेश में छिपकर पुलिस को चकमा देता रहा, लेकिन एसटीएफ की कड़ी निगरानी, मोबाइल लोकेशन पर नजर और पुख्ता तकनीकी जानकारी ने आखिरकार उसकी सारी चालाकी नाकाम कर दी।

बता दें कि अब आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, जहां उससे पुराने लंबित मामलों को लेकर गहन पूछताछ होगी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान कई अहम राज सामने आ सकते हैं और बक्सर समेत आसपास के इलाकों में सक्रिय अन्य अपराधियों और उनके नेटवर्क का भी खुलासा हो सकता है।

ये भी पढ़ें: बक्सर: अर्जुन यादव हत्याकांड में मुख्य शूटर निखिल गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार और कारतूस जब्त

गौरतलब है कि लंबे समय से फरार चल रहे मोस्ट वांटेड अपराधी राजा दुबे की गिरफ्तारी को एसटीएफ और बक्सर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे आम लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है और आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →