Dhurandhar 2 से Drishyam 3 तक, जानें अक्षय खन्ना की 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों की लिस्ट

Dhurandhar 2 से Drishyam 3 तक, जानें अक्षय खन्ना की 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों की लिस्ट

Akshaye Khanna Upcoming Movies 2026: अक्षय खन्ना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी हालिया फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है, उनकी दमदार एक्टिंग की हर तरफ चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि 100 करोड़ की जबरदस्त कमाई के बाद अब फैंस जानना चाहते हैं कि 2026 में अक्षय खन्ना कौन-कौन सी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

हालाकि आधिकारिक घोषणाओं के अलावा कुछ प्रोजेक्ट अभी चर्चा में हैं, लेकिन पूरा साल उनके नाम होने वाला है। ऐसे में आइए जनते है उनकी आने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट, जो फैंस को जरूर उत्साहित करेगी।

Akshaye Khanna Upcoming Movies 2026 की पूरी सूची

बता दें कि 2026 में अक्षय खन्ना एक्शन, थ्रिलर, पौराणिक और कोर्टरूम ड्रामा जैसे अलग-अलग जॉनर में नजर आने वाले हैं (Akshaye Khanna Upcoming Movies 2026)। यह साल उनके करियर का सबसे बहुमुखी और बड़ा साल साबित हो सकता है। फैंस को हर तरफ से सरप्राइज मिलने वाला है।

Dhurandhar Part 2 (धुरंधर पार्ट 2)

अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने चार दिनों में 100 करोड़ कलेक्शन कर जबरदस्त सफलता हासिल की। बता दें कि इस फिल्म में उनका रहमान नाम का खूंखार डकैत वाला किरदार काफी चर्चित रहा। खास बात है कि अब इसका दूसरा हिस्सा यानी Dhurandhar Part 2 मार्च 2026 में रिलीज होने जा रहा है।

ये भी पढ़ें: धुरंधर के स्टार कास्ट की फीस हुई लीक? रणवीर सिंह ने ली सबसे मोटी रकम, जानें बाकी कलाकारों की कमाई

निर्देशक आदित्य धर ने हिंट दिया है कि इस बार अक्षय का किरदार और भी आक्रामक और गहरा होगा। फैंस इस सीक्वेल को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Drishyam 3 (ड्रिश्यम 3)

गौरतलब है कि Drishyam 2 में अक्षय खन्ना ने IG तारण अहलावत की भूमिका निभाकर दर्शकों को हैरान कर दिया था। अब वे Drishyam 3 (ड्रिश्यम 3) में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और तब्बू भी नजर आएंगे। यह फिल्म 2026 के आखिर में आने की उम्मीद है। निर्देशक अभिषेक पाठक इस बार कहानी को और अधिक डार्क और ट्विस्ट से भरा रखने वाले हैं।

Ikka (इक्का)

अक्षय खन्ना की एक और बड़ी फिल्म Ikka (इक्का) 2026 में OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है जिसमें उनके साथ सनी देओल भी नजर आएंगे। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बड़े पैमाने पर एक्शन और सस्पेंस से भरपूर बताई जा रही है। यह Akshaye Khanna के करियर की सबसे आक्रामक भूमिकाओं में से एक मानी जा रही है।

Mahakali (महाकाली)

अक्षय खन्ना पौराणिक दुनिया में भी कदम रख रहे हैं। फिल्म महाकाली में वे दानव गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं, और खास बात है कि उनका लुक पूरी तरह बदल दिया गया है। निर्देशक प्रसांत वर्मा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी और इसमें भव्य CGI और विजुअल इफेक्ट्स देखने को मिलेंगे। फैंस पहले से ही इसके टीजर्स का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया का बॉलीवुड डेब्यू, ‘इक्कीस’ पोस्टर शेयर कर भावुक हुए सुपरस्टार

Rojakaal (रोजकाल)

तमिल इंडस्ट्री में भी अक्षय खन्ना एक खास पहचान बना रहे हैं। वे तमिल फिल्म Rojakaal में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ राधिका कुमारस्वामी भी होंगी। यह फिल्म 31 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। निर्देशक नंदा कुमार इस फिल्म को एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर बता चुके हैं, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधकर रखेगी।

Section 84 (सेक्शन 84)

अक्षय खन्ना कोर्टरूम ड्रामा में हमेशा से मजबूत रहे हैं। 2026 में आने वाली उनकी फिल्म Section 84 इसी शैली की है। यहां Akshaye Khanna का किरदार चुनौतीपूर्ण और गंभीर बताया जा रहा है। कहानी एक हाई-प्रोफाइल केस के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां सबूत और सच के बीच की लड़ाई दिखेगी।

Untitled Spy Thriller (अनटाइटल्ड स्पाई थ्रिलर)

हालाकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन चर्चा है कि Akshaye Khanna एक अनटाइटल्ड स्पाई थ्रिलर में विलेन की भूमिका निभा सकते हैं। इसमें उनका रोल बहुआयामी और काफी रणनीतिक बताया जा रहा है। यह फिल्म 2026 की सबसे हाई-बजट स्पाई फिल्मों में शामिल हो सकती है।

ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने तोड़ दिए रिकॉर्ड, दूसरे दिन की कमाई ने सबको चौंकाया!

Jai Jagdamba News Whatsapp