100 KM से ज्यादा की रेंज, 33 लीटर स्टोरेज और 5 साल की वारंटी के साथ Ampere Magnus G Max लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

100 KM से ज्यादा की रेंज, 33 लीटर स्टोरेज और 5 साल की वारंटी के साथ Ampere Magnus G Max लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

Ampere Magnus G Max Scooter: अगर आप रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद, ज्यादा रेंज और अच्छा स्टोरेज देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। Ampere ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Magnus G Max पेश कर दिया है, जो लंबी रियल-वर्ल्ड रेंज, बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज और भरोसेमंद बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ आता है।

यह स्कूटर शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों से लेकर खराब रास्तों तक, हर जगह संतुलित और आसान राइड का दावा करता है। आइए जानते हैं इस स्कूटर में ऐसा क्या है जो इसे आम यूज़र्स के लिए एक मजबूत EV विकल्प बनाता है।

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

Ampere Magnus G Max को उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो एक चार्ज में ज्यादा चलने वाला और झंझट-मुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं। इसमें 3 kWh की LFP बैटरी दी गई है, जो सेफ्टी और लंबी लाइफ के लिए जानी जाती है, वहीं कंपनी 5 साल या 75,000 किलोमीटर की बैटरी वारंटी भी देती है।

कितनी मिलेगी रेंज

Eco मोड में 100 किलोमीटर से ज्यादा की रियल-वर्ल्ड रेंज और 142 किलोमीटर से ऊपर की सर्टिफाइड रेंज इसे डेली कम्यूट के लिए भरोसेमंद बनाती है, जबकि घर पर 20 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में करीब 4.5 घंटे लगते हैं।

ये भी पढ़ें: स्वैपेबल बैटरी, तीन राइडिंग मोड और तगड़े फीचर्स के साथ Yamaha का Jog E इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें रेंज और कीमत

परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो 1.5 kW नॉमिनल और 2.4 kW पीक पावर वाली हब मोटर शहर के ट्रैफिक में स्मूद राइड देती है, जिसमें Eco, City और Reverse जैसे मोड मिलते हैं और टॉप स्पीड 65 kmph है।

सस्पेंशन सेटअप

खास बात है कि मजबूत ड्यूल फ्रेम चेसिस, 165mm ग्राउंड क्लीयरेंस और आगे-पीछे सस्पेंशन सेटअप मिलकर खराब सड़कों और स्पीड ब्रेकर पर भी राइड को आरामदायक बनाए रखते हैं, जिससे रोजमर्रा का सफर बिना थकान के पूरा हो जाता है।

स्टोरेज और फीचर्स

Magnus G Max में 33 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है, जीसमें हेलमेट से लेकर रोजमर्रा का जरूरी सामान आसानी से रखा जा सकता है, जिससे यह स्कूटर डेली यूज के लिए काफी प्रैक्टिकल बन जाता है।

ये भी पढ़ें: 95km रेंज, फास्ट चार्जिंग और 7 साल की वारंटी के साथ Suzuki e‑Access भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इसमें 3.5 इंच का डिजिटल LCD डिस्प्ले, USB चार्जिंग पोर्ट और फुल LED लाइटिंग मिलती है, जो राइड को और भी आसान बनाती है। गौरतलब है कि कंपनी इसमें TCU के जरिए ऑप्शनल कनेक्टेड फीचर्स भी दे रही है, जिससे यह स्कूटर टेक्नोलॉजी के मामले में भी पीछे नहीं रहता।

Magnus G Max के कलर ऑप्शन

Ampere Magnus G Max को कंपनी ने बेहद आकर्षक ड्यूल-टोन रंगों में उतारा है, जिसमें मॉनसून ब्लू, माचा ग्रीन और सिनेमन कॉपर जैसे स्टाइलिश विकल्प शामिल हैं। ये रंग न सिर्फ स्कूटर को प्रीमियम लुक देते हैं, बल्कि सड़क पर इसे अलग पहचान भी दिलाते हैं, जिससे युवाओं से लेकर रोज़मर्रा के ग्राहकों तक सभी को पसंद आने की पूरी उम्मीद है।

Ampere Magnus G Max की कीमत

Ampere Magnus G Max की कीमत ₹94,999 (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो इसे मिड-बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में काफी आकर्षक बनाती है। कंपनी ने इसे उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया है जो रोज़ाना के सफर में ज्यादा स्टोरेज, भरोसेमंद रेंज और कम मेंटेनेंस चाहते हैं।

इस कीमत पर इसका सीधा मुकाबला TVS Orbiter, Bajaj Chetak और Ola S1X जैसे पॉपुलर EV स्कूटर्स से माना जा रहा है। हालाकी बाजार में पहले से कई इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं, लेकिन Magnus G Max का फोकस साफ तौर पर प्रैक्टिकल इस्तेमाल पर है।

ये भी पढ़ें: 160Km रेंज, फुल LED लाइटिंग और स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ Yamaha EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानिए कीमत, रेंज और लॉन्च अपडेट्स

अगर आप लंबी रेंज, मजबूत बैटरी टेक्नोलॉजी और अच्छी वारंटी को प्राथमिकता देते हैं, तो यह स्कूटर डेली सिटी राइड के लिए एक संतुलित और समझदारी भरा विकल्प साबित हो सकता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp