Arjun Yadav Hatya Kand: अर्जुन यादव हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी की मां ने पेश किए सबूत
Arjun Yadav Hatya Kand, Buxar: बक्सर जिले के चौसा में हुवे अर्जुन यादव हत्याकांड में एक नई दिशा देखने को मिली है। इस बहुचर्चित हत्या मामले में नामजद मुख्य आरोपी मनोरंजन पांडेय की मां उषा देवी ने गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर अपने बेटे की बेकसूरी का दावा किया। उनका कहना है कि घटना के दिन उनका बेटा शहर में मौजूद ही नहीं था, बल्कि दो दिन पहले ही पटना निकल चुका था।
SP को सौंपा आवेदन – CM कार्यालय तक जाने की बात
उषा देवी द्वारा दिए गए आवेदन में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि मनोरंजन पांडेय अपने कुछ निजी कार्यों के लिए राजधानी पटना गया था और उसे एक काम के सिलसिले में मुख्यमंत्री कार्यालय भी जाना पड़ा।
उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि,
“मनोरंजन का इस हत्याकांड से कोई संबंध नहीं है। वह निर्दोष है।”
Arjun Yadav Hatya Kand की जांच अंतिम चरण में, जल्द खुलेंगे राज
पुलिस के अनुसार, अर्जुन यादव हत्याकांड की जांच अंतिम चरण में है। पुलिस टीम का कहना है कि वे वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों के काफी करीब हैं।
जैसे ही मुख्य शूटर पकड़े जाएंगे, इस पूरे केस की परतें खुल जाएंगी और असली मास्टरमाइंड सामने आ जाएगा।
Chausa Golikand: क्या अर्जुन यादव हत्याकांड में किराए पर बुलाए गए थे शूटर?
पुलिस सूत्रों की मानें तो इस हत्याकांड में किराए के हत्यारों का इस्तेमाल किया गया था। अब सवाल यह उठता है कि उन्हें Buxar के इस क्षेत्र में लाने वाला व्यक्ति कौन था?
इस दिशा में जांच चल रही है और ऐसे लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं जो अभी तक एफआईआर में शामिल नहीं हैं।
पति-पत्नी के झगड़े ने लिया खौफनाक रूप, बक्सर में पूर्व फौजी ने गला रेतकर की पत्नी की हत्या
अर्जुन यादव की छवि और हत्या के पीछे की संभावित वजहें
अर्जुन यादव, स्थानीय समाज में एक प्रभावशाली व्यक्ति माने जाते थे। उनकी हत्या ने इलाके में सन्नाटा और डर फैला दिया है।
इस वारदात के पीछे कई संभावनाएं जताई जा रही हैं:
- क्या यह राजनीतिक रंजिश थी?
- या कोई पुरानी दुश्मनी का नतीजा?
फिलहाल पुलिस सभी एंगल्स पर जांच कर रही है।
न्याय की मांग कर रहें बक्सर के लोग
Buxar के लोग इस हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस को किसी निर्दोष को फंसाने की जगह, वास्तविक दोषियों को पकड़ना चाहिए।
उषा देवी के दावे के बाद यह मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।
अहियापुर हत्याकांड में आरोपियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी पुलिस बल के बीच जब्त हुई संपत्ति
जल्द आएगी सामने अर्जुन यादव हत्याकांड की पूरी सच्चाई
Chausa Golikand यानी Arjun Yadav Hatya Kand अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच चुका है जहां से सच्चाई सामने आने की उम्मीद तेज हो गई है। पुलिस की जांच और आमजन का सहयोग इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उम्मीद है कि न्याय की जीत होगी और दोषियों को सजा मिलेगी।
आप क्या सोचते हैं?
क्या मनोरंजन पांडेय वाकई निर्दोष हैं या यह सिर्फ एक बचाव की कोशिश है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। इस खबर को शेयर करें ताकि और लोग भी अर्जुन यादव हत्याकांड की सच्चाई जान सकें।
ये भी पढ़ें:
Arjun Yadav Murder: बक्सर में राजद नेता की हत्या से गर्माया माहौल, मामले में अब तक 8 पर FIR दर्ज
चौसा में दिनदहाड़े राजद कार्यकर्ता की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने अर्जुन यादव को मारी 3 गोली
विश्व पर मंडरा रहा JN.1 Variant का खतरा, कोरोना की नई लहर से एशियाई देशों में मचा हड़कंप
One Comment