क्या मैथिली ठाकुर बनेंगी BJP का नया चेहरा? मिथिला की बेटी के राजनीति में आने से महागठबंधन पर पड़ेगा असर!

क्या मैथिली ठाकुर बनेंगी BJP का नया चेहरा? मिथिला की बेटी के राजनीति में आने से महागठबंधन पर पड़ेगा असर!

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां चरम पर हैं और एनडीए व महागठबंधन के बीच सीट बंटवारे की जंग जोर पकड़ रही है। ऐसे में एक नया चेहरा राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल देश की जानी-मानी लोक गायिका और बिहार की बेटी मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur BJP Candidate) ने हाल ही में बीजेपी के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की।

ऐसे में अब इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिसके बाद मैथिली के बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं।

मैथिली ठाकुर: संगीत से राजनीति की ओर

मैथिली ठाकुर ने अपनी मधुर आवाज़ से मैथिली, भोजपुरी और हिंदी लोकगीतों को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। हालाकि अब उनका नाम राजनीति के केंद्र में भी आने लगा है। बिहार चुनाव से पहले मैथिली ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं।

उन्होंने लिखा, “जो लोग बिहार के लिए बड़े सपने देखते हैं, उनके साथ हर बातचीत मुझे दूरदृष्टि और सेवा की शक्ति की याद दिलाती है। हृदय से सम्मानित और आभारी हूँ। नित्यानंद राय जी और विनोद श्रीधर तावड़े जी।” विशेषज्ञ मानते हैं कि मैथिली का राजनीतिक सफर (Maithili Thakur BJP Candidate) मिथिलांचल क्षेत्र में एनडीए के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव के लिए CEC ने जारी किए 17 नए नियम, जानें अब कैसे होगी वोटिंग

Maithili Thakur BJP Ticket: क्या बिहार की सीट से चुनाव लड़ेंगी मैथिली?

बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने इस मुलाकात को अहम बताया। उन्होंने कहा, “मैथिली ठाकुर जी बदलते बिहार की रफ्तार को देखकर फिर से बिहार आना चाहती हैं। उनका योगदान बिहार की जनता और विकास के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।” बता दें की बिहार की सियासत में सितारों को उतारने का पुराना चलन है। मनोज तिवारी, कंगना रनौत और सनी देओल जैसे नाम इसके उदाहरण हैं।

मैथिली का मामला खास इसलिए है क्योंकि वे बिहार की मिट्टी की बेटी हैं। मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में हुआ। उनके पिता रमेश ठाकुर संगीतकार हैं, जिन्होंने उन्हें बचपन से ही संगीत सिखाया। मात्र 13 साल की उम्र में उन्होंने रियलिटी शो राइजिंग स्टार में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ‘चलो बिहार के गीत गावें’ और ‘मैया मोर ला गावना आवेला’ जैसे लोकगीतों ने उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाई।

ये भी पढ़ें: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की राजनीति में एंट्री! NDA से आरा सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

राजनीतिक विश्लेषक डॉ. राम पुनियानी का मानना है, “मैथिली की लोकप्रियता मिथिला क्षेत्र में गहरी है। अगर वे BJP टिकट पर उतरती हैं, तो युवा और महिला वोटरों को आकर्षित कर सकती हैं।” हालांकि, वर्तमान में यह स्पष्ट नहीं है कि मैथिली चुनाव लड़ेंगी या नहीं। संभावना है कि उन्हें चुनाव प्रचार अभियान में ब्रांड एंबेसडर की भूमिका दी जाए।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें