बिहार के चुनावी नतीजों ने किया सबको हैरान, राजद को मिली करारी हार

Bihar Election Result 2024 surprised everyone
1 min read

Bihar Election Result: हाल ही में बिहार के चार सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे (Bihar Election Result) अब साफ हो चुके हैं। दरसल बिहार के रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज में हुवे विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पुरी हो चुकी है। जिनके अब अगर नतीजों कि बात करें तो, इस चुनाव के नतीजे ने एक पल को बहुत से लोगों को हैरान कर दिया है।

Bihar Election Result: चारो सीटों पर NDA के प्रत्याशी विजयी

दरसल बिहार के इस विधानसभा उपचुनाव में चारों सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रत्याशी विजयी हुए हैं, जबकि विपक्षी यानी महागठबंधन के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है। गौरतलब है कि तरारी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पहली जीत मिली है, जहां सुनील पांडेय के पुत्र विशाल प्रशांत ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और भाकपा माले के राजू यादव को 10,612 मतों के अंतर से हराया।

 

5,945 मतों के अंतर से हारें RJD के रोशन मांझी

गया जिले के इमामगंज में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने RJD के रोशन मांझी को 5,945 मतों के अंतर से हराकर अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को बरकरार रखा। इमामगंज में जन सुराज से जितेन पासवान ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

बेलागंज में टुटा राजद का लंबे समय का दबदबा

बेलागंज में राजद का लंबे समय से चला आ रहा दबदबा टूट गया, क्योंकि सुरेंद्र यादव के पुत्र विश्वजीत सिंह को जदयू की मनोरमा देवी ने हरा दिया। रामगढ़ में भाजपा (Bihar Election Result) के अशोक सिंह ने बसपा के सतीश उर्फ पिंटू यादव को कड़े मुकाबले में हराया, जबकि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र और सांसद सुधाकर सिंह के भाई अजीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *