बक्सर: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे का दरवाजा खुलते ही मच गया कोहराम
बक्सर के धनसोई थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पत्नी से कहासुनी के बाद एक 25 वर्षीय युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया। जब परिवार ने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। घटना के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
कमरे में बंद था युवक, देर तक दरवाजा नहीं खुला तो बढ़ी चिंता
यह घटना धनसोई थाना क्षेत्र के गोसैसीडेरा टोला की है। मृतक की पहचान भरत चौधरी (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बीरेंद्र चौधरी के पुत्र थे। परिजनों के अनुसार गुरुवार की दोपहर किसी बात को लेकर भरत और उसकी पत्नी पूजा देवी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद से वह काफी परेशान रहने लगा था।
गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम भरत अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला और दरवाजा भी नहीं खोला, तब परिवार वालों को चिंता होने लगी। काफी आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिजनों ने दरवाजा खोला।
दरवाजा खुलते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए। भरत का शव कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर घर में चीख-पुकार मच गई।
ये भी पढ़ें: भारत ने बना लिया हवा में उड़ता ‘शिकारी हथियार’, पलभर में तबाह होंगे टैंक और हेलिकॉप्टर
घटना के बाद गांव में पसरा मातम
घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गांव में इस घटना को लेकर गहरा दुख देखा गया। लोगों का कहना है की,
भरत चौधरी सामान्य स्वभाव का युवक था, लेकिन पिछले कुछ समय से तनाव में दिख रहा था। किसी ने यह नहीं सोचा था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।
मृतक के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। पिता की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों का भी दुख संभालना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि भरत चौधरी मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
घटना (Buxar Bharath Choudhary Suicide) की सूचना मिलने के बाद धनसोई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ भी की।
ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च होगी Kia की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, टाटा और महिंद्रा को मिलेगी कड़ी टक्कर
प्रभारी थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि,
मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
बता दें कि इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। गांव के लोग परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हुए हैं। वहीं बच्चों की स्थिति देखकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं।
