भारत में लॉन्च होगी Kia की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, टाटा और महिंद्रा को मिलेगी कड़ी टक्कर

Kia Syros EV India Launch: किआ की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV आ रही है, Nexon EV की बढ़ेगी टेंशन
1 min read

Kia Syros EV India Launch: भारत में इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। किआ जल्द अपनी नई और किफायती इलेक्ट्रिक SUV Kia Syros EV लॉन्च करने जा रही है। बताया जा रहा है कि यह अगस्त में दस्तक दे सकती है और सीधे टाटा और महिंद्रा को चुनौती देगी। खास बात यह है कि इसमें दमदार बैटरी, शानदार फीचर्स और आकर्षक डिजाइन मिलने की उम्मीद है। कीमत भी मिड बजट ग्राहकों को ध्यान में रखकर रखी जा सकती है।

भारत में कब लॉन्च होगी Kia Syros EV

रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ Syros EV को भारत में अगस्त 2026 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है और यह कंपनी की लाइनअप में एक किफायती इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर आएगी, जिसे खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया जा रहा है जो पहली बार इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं।

भारत में कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV का सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए किआ भी इस मौके को पकड़कर इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। Syros EV का सीधा मुकाबला पहले से मौजूद टाटा और महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUVs से होगा, जो इस समय बाजार में काफी मजबूत स्थिति में हैं।

कंपनी की साफ रणनीति है कि कम कीमत में ज्यादा फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक SUV दी जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पेट्रोल-डीजल से हटकर इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ आकर्षित हों।

Kia Syros EV का डिजाइन और फीचर्स

Kia Syros EV को टेस्टिंग के दौरान कई बार भारतीय सड़कों पर देखा जा चुका है और इसके डिजाइन को देखकर इतना तो साफ है कि यह ICE मॉडल की तरह ही बॉक्सी और टॉल-बॉय स्टाइल में आएगी। इसका लुक काफी अलग और आकर्षक रहने वाला है, जिसमें चौकोर बॉडी शेप और ऊंचा स्टांस इसे एक दमदार रोड प्रेजेंस देगा।

माना जा रहा है कि चार्जिंग पोर्ट फ्रंट साइड फेंडर के पास दिया जाएगा, जिससे इसकी इलेक्ट्रिक पहचान और भी साफ दिखेगी। हालांकि बेस डिजाइन ICE Syros जैसा ही रहेगा, लेकिन EV वर्जन में नए बंपर, अलग डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स और कुछ खास इलेक्ट्रिक व्हीकल वाले एलिमेंट्स जोड़े जा सकते हैं।

अंदर की तरफ डैशबोर्ड लगभग वही रहने की उम्मीद है, लेकिन इसमें नए डिजिटल डिस्प्ले और EV फोकस्ड ग्राफिक्स देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें V2L और V2V जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है, जिससे यह दूसरे डिवाइस या वाहनों को भी पावर दे सकेगी, जबकि ADAS फीचर्स को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है क्योंकि ICE मॉडल से इन्हें हाल ही में हटा दिया गया था।

Kia Syros EV का बैटरी और पावरट्रेन

Kia Syros EV को कंपनी के K1 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है, जिसे इसके पेट्रोल वाले मॉडल के साथ साझा किया जाएगा। यह एक फ्रंट-व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक SUV होगी, यानी आगे के पहियों से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसी प्लेटफॉर्म पर बनी Inster EV में 42 kWh और 49 kWh के बैटरी पैक मिलते हैं, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि भारत में आने वाली Syros EV में भी इसी तरह के बैटरी विकल्प दिए जा सकते हैं, जो शहर की रोजमर्रा की ड्राइविंग से लेकर हाईवे ट्रिप तक आराम से चलने के लिए काफी होंगे।

बता दें कि इस मॉडल को पहले जल्दी लॉन्च करने की योजना थी, लेकिन अब इसमें करीब छह महीने की देरी हो गई है और यह इलेक्ट्रिक SUV ICE Syros के लॉन्च के लगभग डेढ़ साल बाद बाजार में दस्तक दे सकती है।

Kia Syros EV की कीमत और मुकाबला

Kia Syros EV की कीमत को लेकर माना जा रहा है कि यह करीब 15 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच आ सकती है। इस रेंज में आने के बाद यह सीधा टक्कर टाटा नेक्सन ईवी और महिंद्रा XUV 3XO ईवी जैसी गाड़ियों से देगी। इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए किआ के लिए यह मॉडल काफी खास साबित हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो कम बजट में एक अच्छी फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक SUV खरीदना चाहते हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp