बक्सर में जिला पदाधिकारी की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जों और सफाई पर कड़े निर्देश, जानिए क्या है पूरी योजना

बक्सर में जिला पदाधिकारी की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जों और सफाई पर कड़े निर्देश, जानिए क्या है पूरी योजना

Buxar News: बक्सर में आज जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया और प्रशासनिक सुधार के लिए कड़े निर्देश जारी किए। यह निरीक्षण सिर्फ औपचारिक नहीं था, बल्कि अवैध कब्जों, सफाई और संरचनात्मक मरम्मत पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

जिला पदाधिकारी ने बक्सर में किया व्यापक निरीक्षण

बक्सर में आज जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने किला मैदान, पुराना बस अड्डा और लाईट और साउंड के स्थल का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर की सफाई, अवैध कब्जों और पार्किंग की व्यवस्था सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। अतिथि गृह जाने वाले मार्ग को वाहन निषेध क्षेत्र बनाने के लिए बोर्ड लगाने और उसका पालन सुनिश्चित करने का आदेश भी दिया गया।

ये भी पढ़ें: बक्सर में सरकारी स्कॉर्पियो ने मचाया आतंक, हादसे में 26 वर्षीय दीपक की मौत

अवैध कब्जों और दुकानों के खिलाफ कार्रवाई

बता दें की मॉडल थाना से तड़का नाला तक के रास्ते पर अवैध दुकानों और पार्किंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश भी जारी किया गया, साथ ही रामरेखा घाट पर आने वाले लोगों के लिए 15 दिनों के अंदर पार्किंग स्थल बनाने का भी आदेश दिया गया। बता दें की यह कदम शहर में ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को जल्दी दूर करने के लिए अहम माना जा रहा है।

लाईट एण्ड साउंड परियोजना पर फोकस

बक्सर में जिला पदाधिकारी ने लाईट एण्ड साउंड परियोजना पर खास ध्यान देते हुए इसके पहुंच मार्गों की मरम्मत, सफाई और रास्तों के किनारे सघन वृक्षारोपण का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि लाईट एण्ड साउंड का कार्य जल्दी पूरा किया जाए और इसके संचालन तथा रख-रखाव की व्यवस्था मजबूत हो।

ये भी पढ़ें: बक्सर में 3 दिन में 3.21 लाख का चालान, DM के सख्त आदेश से मचा हड़कंप

किला मैदान में मंच का जीर्णोद्धार, पेवर ब्लॉक का निर्माण और पुराना बस स्टैण्ड से रामलीला मंच तक आने वाले मार्ग की दीवारों की पेंटिंग तथा जल निकासी की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

स्कूल निरीक्षण में असंतोषजनक स्थिति

निरीक्षण के दौरान जवाहर मध्य विद्यालय की स्थिति असंतोषजनक पाई गई, जिसके कारण प्रधानाध्यापक से कारण पृच्छा की गई और जिला शिक्षा पदाधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। यह कदम शिक्षा क्षेत्र में सुधार और बच्चों के बेहतर वातावरण को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रशासनिक टीम ने किया बक्सर में निरीक्षण

बता दें की बक्सर में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित निरीक्षण (Buxar District Officer Inspection 2026) में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: बक्सर में बड़ा हादसा! ट्रक ने ट्रांसफार्मर को मारी जोरदार टक्कर, अंधेरे में डूबा पूरा इलाका

बता दें की, इस टीम का मुख्य उद्देश्य सभी जारी किए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना और नगर में चल रहे कार्यों की नियमित निगरानी करना था।

Jai Jagdamba News Whatsapp