बक्सर में बड़ा हादसा! ट्रक ने ट्रांसफार्मर को मारी जोरदार टक्कर, अंधेरे में डूबा पूरा इलाका

Buxar Truck Transformer Collision
1 min read

Buxar News: बक्सर शहर में शुक्रवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के बीच लगे ट्रांसफार्मर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि ट्रांसफार्मर सड़क पर आ गिरा और कई इलाकों की बिजली पूरी तरह ठप हो गई। यह घटना शहर के बेहद व्यस्त पीपी रोड इलाके में हुई, जिससे जनजीवन पर सीधा असर पड़ा।

बक्सर के पीपी रोड पर बड़ा हादसा

बक्सर शहर के पीपी रोड स्थित चर्च के पास शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्याज से लदी एक ट्रक ने सड़क के बीच बने डिवाइडर पर लगे ट्रांसफार्मर के पोल में जोरदार टक्कर (Buxar Truck Transformer Collision) मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रांसफार्मर के दोनों पोल टूटकर गिर गए और पूरा ट्रांसफार्मर सड़क के बीच आ गिरा। स्थानीय लोगों के अनुसार,

ट्रक वीर कुंवर सिंह चौक से भगत सिंह पार्क की ओर जा रही थी, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। उस समय सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

ये भी पढ़ें: बक्सर में 3 दिन में 3.21 लाख का चालान, DM के सख्त आदेश से मचा हड़कंप

हादसे में शामिल ट्रक का नंबर UP 70 GT 9494 बताया जा रहा है और शुरुआती जांच में तेज रफ्तार व लापरवाही सामने आ रही है। हालाकी यह इलाका पहले भी हादसों का गवाह रहा है, लेकिन इस बार ट्रांसफार्मर गिरने से पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिजली गुल, सड़क पर बहता रहा ट्रांसफार्मर का तेल

ट्रांसफार्मर गिरते ही नालबंद टोली, पीपी रोड और आसपास के कई इलाकों में अचानक अंधेरा छा गया, जिससे सुबह-सुबह लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। वहीं बिजली कटते ही सबसे बड़ी परेशानी पानी को लेकर सामने आई, क्योंकि ज्यादातर घरों में पानी मोटर से आता है और बिजली न होने से लोग पानी के लिए तरसते नजर आए।

बता दें कि दफ्तर, स्कूल और जरूरी कामों के समय बिजली गुल होने से पूरे दिन की दिनचर्या बिगड़ गई। वहीं हादसे के बाद ट्रांसफार्मर का तेल सड़क पर बहने लगा और कुछ लोग डिब्बों व प्लास्टिक की बोतलों में तेल भरते भी दिखे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें: बक्सर में दिल दहला देने वाला हादसा, 1 युवक की मौत, 3 की हालत गंभीर

गौरतलब है कि स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील हालात में थोड़ी सी चूक भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।

पुलिस और बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई से लोगों को राहत की उम्मीद

बता दें की घटने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई, वहीं सुबह करीब साढ़े आठ बजे बिजली विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और सड़क पर गिरे ट्रांसफार्मर व टूटे तारों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया। हालाकी अब तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है, जिससे इलाके में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: बक्सर में रफ्तार का कहर! आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, 3 की मौत, 2 लड़ रहे जिंदगी की जंग

बिजली गुल रहने से दुकानदारों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को रोजमर्रा के कामों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बिजली विभाग की ओर से जल्द आपूर्ति शुरू करने का भरोसा दिया गया है, लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हालात पूरी तरह सामान्य होने में कितना समय लगेगा।

Jai Jagdamba News Whatsapp