20 फरवरी को बक्सर में लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 80 पदों पर सीधी भर्ती, 23 हजार तक होगी सैलरी

20 फरवरी को बक्सर में लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 80 पदों पर सीधी भर्ती, 23 हजार तक होगी सैलरी

बक्सर: बक्सर के युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो 20 फरवरी 2026 की तारीख याद कर लीजिए। जिला नियोजनालय, बक्सर द्वारा एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जहां निजी कंपनी सीधे इंटरव्यू लेकर मौके पर ही चयन करेगी। खास बात है कि इसमें लिखित परीक्षा नहीं होगी और चयन उसी दिन कर लिया जाएगा।

Hero Cycles से जुड़ी कंपनी करेगी 80 पदों पर भर्ती

बक्सर जिला नियोजनालय द्वारा 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित किया जा रहा है, जो संयुक्त श्रम भवन, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मैदान स्थित जिला नियोजनालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इस शिविर के माध्यम से साइकिल निर्माता कंपनी हीरो साइकिल्स से जुड़ी सागर माइक्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड कुल 80 पदों पर भर्ती करेगी।

भर्ती धातु गैस वेल्डर, टंगस्टन गैस वेल्डर और नवप्रशिक्षित अभ्यर्थी पदों के लिए होगी। हालाकी यह अवसर केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित किया गया है। चयनित युवाओं को प्रतिमाह 15,164 रुपये से लेकर 23,359 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

बता दें की नौकरी का स्थान लुधियाना, पंजाब रहेगा, इसलिए चयनित अभ्यर्थियों को बाहर जाकर कार्य करना होगा। बता दें कि यह भर्ती सीधे साक्षात्कार के आधार पर की जाएगी, जिससे योग्य युवाओं को मौके पर ही चयन का अवसर मिल सकेगा।

18 से 40 वर्ष के युवा ले सकते हैं भाग

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर दसवीं या बारहवीं पास, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, डिप्लोमा या स्नातक उत्तीर्ण युवा आवेदन कर सकते हैं, यानी अलग अलग पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए दरवाजा खुला है। बता दें कि यह अवसर केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है।

खास बात है कि चयन की प्रक्रिया काफी सरल रखी गई है और मौके पर ही साक्षात्कार लेकर उसी दिन अंतिम चयन किया जाएगा, इसलिए लंबी प्रतीक्षा या जटिल प्रक्रिया की चिंता नहीं करनी होगी।

बिना पंजीकरण प्रवेश नहीं, पहले करें निबंधन

अगर आप इस जॉब कैम्प में शामिल होना चाहते हैं तो सबसे पहले जिला नियोजनालय में अपना निबंधन कराना जरूरी है, क्योंकि बिना पंजीकरण किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जो अभ्यर्थी अब तक पंजीकृत नहीं हैं, वे राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि इस जॉब कैम्प (Buxar Hero Cycles Recruitment) में आने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा, प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार तय तारीख और समय पर अपना जीवनवृत्त और आधार कार्ड लेकर पहुंच सकते हैं, ताकि मौके पर ही साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी हो सके।

जिला नियोजनालय की क्या होगी भूमिका?

इस पूरी प्रक्रिया में जिला नियोजनालय केवल सुविधा उपलब्ध कराने की भूमिका निभाएगा। नियुक्ति से जुड़ी सभी शर्तों और नियमों की जिम्मेदारी कंपनी की होगी। यानी चयन और सेवा से संबंधित अंतिम फैसला नियोजक स्वयं करेगा।

प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ जरूर उठाएं। स्थानीय स्तर पर ऐसे रोजगार शिविर युवाओं को सीधे निजी कंपनियों से जोड़ने का माध्यम बनते हैं और रोजगार के नए रास्ते खोलते हैं।

अगर आप तकनीकी योग्यता रखते हैं या पहली नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें। 20 फरवरी को समय से पहुंचना आपके करियर की दिशा बदल सकता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp