12 जनवरी को बक्सर में लगेगा बड़ा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स जैसी कंपनी में नौकरी का मौका

12 जनवरी को बक्सर में लगेगा बड़ा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स जैसी कंपनी में नौकरी का मौका

Buxar Job Camp 2026: बक्सर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नया साल शानदार सौगात लेकर आया है। खास बात है कि एक ही दिन नौकरी और अप्रेंटिसशिप दोनों का मौका मिल रहा है। 12 जनवरी को जिला नियोजनालय और आईटीआई के संयुक्त प्रयास से जॉब कैम्प और पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें निजी क्षेत्र की नामी कंपनियां युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण से जोड़ेंगी। ऐसे में अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है।

Buxar Job Camp 2026 में 25 पदों पर सीधी भर्ती

बता दें कि जिला नियोजनालय द्वारा आयोजित जॉब कैम्प (Buxar Job Camp 2026) में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है, जहां निजी कंपनी नवा भारत फर्टिलाइज़र एलएलपी द्वारा सेल्स ट्रेनी पद पर कुल 25 पदों के लिए सीधी भर्ती की जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 से ₹14,500 प्रतिमाह वेतन के साथ कमीशन और प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी, जिससे आमदनी बढ़ने की पूरी संभावना रहेगी। यह नौकरी सेल्स और मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़ी फील्ड वर्क आधारित होगी, जहां प्रदर्शन के अनुसार कमाई में इजाफा हो सकता है।

ये भी पढ़ें: राजस्व निरीक्षक और अमीन के 1569 पदों पर बंपर भर्ती, जानिए आवेदन तारीख से चयन प्रक्रिया तक सबकुछ

इस पद के लिए इंटरमीडिएट या उससे अधिक योग्यता रखने वाले 20 से 40 वर्ष आयु के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, वहीं अनुभव अनिवार्य न होने से नए युवाओं के लिए भी यह अच्छा मौका है। यह जॉब कैम्प 12 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक, संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड, बक्सर में आयोजित किया जाएगा।

आईटीआई पास युवाओं के लिए पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला

बता दें कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जा रहा है, जो आईटीआई पास युवाओं के लिए करियर की नई राह खोल सकता है। इस मेले में SLMG Beverages Pvt. Ltd., नावागर और देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors अपनी जमशेदपुर, पंतनगर और सानंद यूनिट के लिए चयन करेंगी।

अलग-अलग ट्रेड में योग्य अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप का मौका मिलेगा, जिससे युवाओं को सीधे इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव मिलेगा। हालाकी यह मौका सीमित है, लेकिन जो युवा सही समय पर पहुंचेंगे, उनके लिए यह भविष्य को मजबूत करने का बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: बक्सर में लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 15 कंपनियां देंगी सीधी नौकरी, जानिए पूरी डिटेल

अप्रेंटिसशिप मेला के लिए जरूरी निर्देश

बता दें कि अप्रेंटिसशिप मेले में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सुबह दस बजे तक पहुंचना अनिवार्य है, ताकि चयन प्रक्रिया समय पर शुरू हो सके। उम्मीदवार अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति और छायाप्रति, साथ ही आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज़ फोटो और बायोडाटा जरूर साथ रखें, क्योंकि बिना दस्तावेज प्रवेश या चयन में दिक्कत हो सकती है।

जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इस मौके को हल्के में न लें और समय पर पहुंचकर पूरी तैयारी के साथ भाग लें, क्योंकि ऐसे रोजगार मेलों से न सिर्फ प्रशिक्षण और नौकरी का रास्ता खुलता है, बल्कि भविष्य के बेहतर करियर की दिशा भी तय होती है।

ये भी पढ़ें: बेखौफ बदमाशों ने बक्सर में बरसाईं गोलियां, एक की मौके पर मौत, दूसरा जिंदगी से जूझ रहा

कुल मिलाकर, Buxar Job Camp 2026 बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। चाहे प्राइवेट नौकरी हो या अप्रेंटिसशिप, दोनों ही विकल्प युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूत कदम दे सकते हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp