बक्सर को मिला बड़ा तोहफा! अब Buxar और Patna के बीच सिर्फ 30 रुपये में करीये सुपरफास्ट ट्रेन का यात्रा; जानें स्टॉपेज और पूरा शेड्यूल
Buxar Patna Fast Passenger Train: बक्सर के लोगों के लिए त्योहारी मौसम में आ गया है डबल मजा। अब पटना का सफर होगा और भी तेज और भी आसान और सबसे बड़ी बात… बेहद सस्ता! केंद्र सरकार ने बक्सर वासियों को एक ऐसा तोहफा दिया है जो उनकी रोजमर्रा की यात्रा को बदलकर रख देगा। बस तैयार हो जाइए, क्योंकि अब बक्सर से पटना के लिए एक नई सुपरफास्ट ट्रेन ने अपना झंडा गाड़ दिया है। इस ट्रेन के चलने से न सिर्फ बक्सर, बल्कि बीच के छोटे स्टेशनों के लोगों को भी भारी राहत मिलने वाली है।
बक्सर से पटना के लिए नई ट्रेन का शेड्यूल और टाइमिंग
बक्सर से पटना आने-जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने नई और तेज पैसेंजर ट्रेन (नंबर 53202) का शेड्यूल जारी किया है, जो खासतौर पर कामकाजी लोगों और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाई गई है। यह ट्रेन रोजाना सुबह 6:30 बजे बक्सर से प्रस्थान करेगी और करीब 3 घंटे 10 मिनट का सफर तय कर सुबह 9:10 बजे पटना पहुंचेगी।
बीच में यह कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे छोटे शहरों और कस्बों के यात्रियों को भी सुविधा होगी। इस ट्रेन का समय इस तरह रखा गया है कि लोग पटना पहुंचकर आसानी से ऑफिस, कॉलेज या अन्य जरूरी काम समय पर कर सकें। रेलवे का यह कदम न केवल यात्रियों का समय बचाएगा बल्कि सड़क यातायात का बोझ भी कम करेगा।
7 स्टॉपेज पर रुकेगी सुपरफास्ट पैसेंजर ट्रेन
बक्सर से पटना जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब यह सुपरफास्ट ट्रेन Buxar और Patna जंक्शन के अलावा डुमरांव, कुल्हड़िया, रघुनाथपुर, बिहिया, आरा, बिहटा और दानापुर स्टेशनों पर भी रुकेगी। खास बात यह है कि रघुनाथपुर और कुल्हड़िया जैसे छोटे स्टेशनों पर रुकने से वहां के लोगों को पहली बार सीधे सुपरफास्ट ट्रेन की सुविधा मिलेगी, जिससे पढ़ाई, नौकरी और व्यापार के लिए पटना आने-जाने में आसानी होगी। यह कदम रेलवे की ‘लास्ट माइल कनेक्टिविटी’ योजना को मजबूती देगा और क्षेत्रीय यात्रियों का समय व पैसा दोनों बचाएगा।
Buxar Patna Fast Passenger Train मे पटना से बक्सर का सफर और किराया
अब सवाल उठता है कि अगर कोई यात्री पटना से बक्सर वापस आना चाहे, तो उसके लिए क्या इंतजाम है? इसका जवाब भी रेलवे के पास मौजूद है। Buxar Patna Fast Passenger Train शाम 5:45 बजे पटना से खुलती है और रात 8:35 बजे तक बक्सर पहुंचाती है, जिससे ऑफिस या काम से लौटने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
खास बात यह है कि इतनी सुविधाजनक सेवा के बावजूद किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यात्री सिर्फ 30 रुपये का सामान्य टिकट लेकर आरामदायक और समय पर सफर का आनंद ले सकते हैं। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दिन में यात्रा का बढ़िया विकल्प बन चुकी है और रोजाना हजारों लोग इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।
रविवार को नहीं चलेगी ट्रेन, जानें किसने दी जानकारी
इस नई ट्रेन सेवा की जानकारी पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे की मीडिया सेल ने पत्रकारों के साथ साझा की है। बता दें कि यह ट्रेन रविवार के दिन को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। इस तरह, यह दैनिक यात्रियों, खासकर ऑफिस जाने वाले और छात्रों के लिए एक कारगर और विश्वसनीय विकल्प साबित हो सकती है। बक्सर और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए यह रेल कनेक्टिविटी एक नए युग की शुरुआत करती दिख रही है।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
