इस बार अक्टूबर महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें दशहरा, दीपावली और छठ पूजा समेत पूरी छुट्टियों की लिस्ट, वरना अटक सकते हैं आपके काम

October 2025 Bank Holiday List
1 min read

Bank Holidays: त्यौहारों का सीजन शुरू हो चुका है और अक्टूबर 2025 में धड़ाधड़ छुट्टियां (October 2025 Bank Holidays) पड़ने वाली हैं। बता दें कि इस बार एक ही महीने में दशहरा, दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पूजा, करवा चौथ और कई क्षेत्रीय त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में अगर आपके बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम बाकी हैं, तो उन्हें जल्द निपटा लें, वरना कैश डिपॉजिट, चेक क्लियरेंस या डिमांड ड्राफ्ट जैसी ऑफलाइन बैंकिंग सेवाएं अटक सकती हैं।

October 2025 Bank Holidays: अक्टूबर महीने में बैंक छुट्टियां

अक्टूबर 2025 त्यौहारों से भरपूर महीना है और इस बार बैंक भी कई दिनों तक बंद रहने वाले हैं। बता दें कि 1 से 7 अक्टूबर तक आयुध पूजा, दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा और महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं ऑफलाइन उपलब्ध नहीं होंगी।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2025: दिवाली के बाद फिर गूंजेगी घाटों पर छठ मैया के गीत, जानिए नहाय खाय और खरना से लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक सही तिथियां व शुभ मुहूर्त

इसके बाद 20 से 23 अक्टूबर तक Diwali, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, विक्रम संवत नया साल और भाई दूज के कारण देशभर में लगातार छुट्टियां रहेंगी। वहीं 27 और 28 अक्टूबर को छठ पूजा के मौके पर बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। महीने के अंत में 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती पर गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।

October 2025 Bank Holidays List

तारीखत्योहार / अवकाशराज्य/क्षेत्र
1 अक्टूबरआयुध पूजा, दुर्गा पूजात्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, यूपी, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय
2 अक्टूबरमहात्मा गांधी जयंतीपूरे भारत में
3-4 अक्टूबरदशैन (दुर्गा पूजा)सिक्किम
6 अक्टूबरलक्ष्मी पूजात्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
7 अक्टूबरमहर्षि वाल्मीकि जयंती, कुमार पूर्णिमाकर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश
10 अक्टूबरकरवा चौथहिमाचल प्रदेश
18 अक्टूबरकाटी बिहूअसम
20 अक्टूबरDiwali, नरक चतुर्दशी, काली पूजा20+ राज्य और केंद्रशासित प्रदेश
21 अक्टूबरदीपावली अमावस्या, गोवर्धन पूजामहाराष्ट्र, एमपी, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर
22 अक्टूबरविक्रम संवत नया साल, बलिपद्यमिगुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, यूपी, बिहार
23 अक्टूबरभाई दूज, चित्रगुप्त जयंतीगुजरात, सिक्किम, मणिपुर, यूपी, पश्चिम बंगाल, हिमाचल
27 अक्टूबरछठ पूजा (शाम अर्घ्य)बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल
28 अक्टूबरछठ पूजा (सुबह अर्घ्य)बिहार, झारखंड
31 अक्टूबरसरदार वल्लभभाई पटेल जयंतीगुजरात

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर! सऊदी अरब में अब 5 साल तक नहीं बढ़ेगा घर और दुकान का किराया, भारतीयों को होगा बड़ा फायदा

हालांकि, इन छुट्टियों के दौरान UPI और नेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी, लेकिन कैश डिपॉजिट, चेक क्लियरेंस और डिमांड ड्राफ्ट जैसे ऑफलाइन काम प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए सलाह दी जाती है कि अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें ताकि त्यौहारों में परेशानी न हो।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →